फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Tharaura

Hathras: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, आनन-फानन ससुरालियों ने डीजल से जलाया शव, घर छोड़कर भागे ससुराली

Fri, 31 Jul 2026 10:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 31 Jul 2026 10:10 PM IST
सार

बेहाल सुरेशचंद्र ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। निर्मला की ससुराल में सास, ससुर और देवर हैं और चचिया ससुर का परिवार भी पास में ही रहता है। घटना के बाद इन सभी के अलावा आस-पड़ोस के भी कुछ लोग भागे हुए हैं। 

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Tharaura
मृतका निर्मला देवी, फॉरेंसिक टीम चिता से अवशेष एकत्रित करते हुए - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सहपऊ के गांव थरौरा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत के बाद शुक्रवार को ससुरालियों ने शव जला दिया। जब तक मायके वाले पहुंचे शव पूरी तरह जल चुका था। मायके वालों ने पानी डालकर चिता को बुझाने का प्रयास किया। सफल न होने पर दमकल बुलाई गई। मायके वालों ने हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। ससुराली घर से भागे हुए हैं।

विज्ञापन


गांव जायमई, सिरसागंज, फिरोजाबाद की निर्मला देवी (34) की शादी 3 फरवरी 2012 को गांव थरौरा निवासी अमित कुमार उर्फ जैकी से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में अनबन शुरू हो गई थी। करीब डेढ़ साल बाद निर्मला मायके चली गई थी। उसने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दायर कर दिया था। 10 साल तक दंपती में विवाद चला। चार साल पहले कोर्ट के आदेश पर निर्मला ससुराल में रहने लगी। निर्मला के कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन


पिता सुरेशचंद्र ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उन्हें छोटी बेटी अंजली से पता चला कि निर्मला की मौत हो गई। अंजली को थरौरा गांव के ही एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी दी। बताया कि शुक्रवार की सुबह निर्मला की मौत हुई और दोपहर करीब दो बजे उन्होंने निर्मला के शव को खेत पर ले जाकर जलाते हुए देखा। पिता ने ससुरालियों से संपर्क साधने का प्रयास किया लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। उसने पिता को बताया तो वह निर्मला की ससुराल की ओर चल दिए। उन्होंने रास्ते से ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर खबर फैलते ही निर्मला के ससुराली चिता छोड़कर भाग गए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस अंत्येष्टि स्थल पर पहुंच गई लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस को निर्मला के घर पर भी कोई नहीं मिला। पुलिस व मायके वालों ने चिता बुझाने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। शाम करीब चार बजे पहुंची दमकल एक घंटे बाद आग बुझा पाई। तब तक शव जल चुका था। 

बेहाल सुरेशचंद्र ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। निर्मला की ससुराल में सास, ससुर और देवर हैं और चचिया ससुर का परिवार भी पास में ही रहता है। घटना के बाद इन सभी के अलावा आस-पड़ोस के भी कुछ लोग भागे हुए हैं। 

फॉरेंसिक टीम ने जमा किए अवशेष 
एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने चिता से अवशेष एकत्रित किए। पुलिस को धड़ के बीच का हिस्सा जली हालत में मिला है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीएनए के जरिए शव की शिनाख्त के लिए शव अवशेषों को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। साथ ही मौत की वजह भी पता चल सकेगी। 

कंट्रोल रूम की सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची। चिता को बुझाया गया है। जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। -चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed