सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP will suffer the consequences of lathi charge: Rakesh Rathore

लाठी चार्ज का खामियाजा भुगतेगी भाजपा : राकेश राठौर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP will suffer the consequences of lathi charge: Rakesh Rathore
फोटो :23: पत्रकार वार्ता के दौरान मौजूद सांसद राकेश राठौर। संवाद - फोटो : खैराबाद के हुसैनगंज में रोडवेज बस से टकराई कार।
विज्ञापन
छिबरामऊ। लखनऊ में कांग्रेसियों पर हुए लाठी चार्ज का खामियाजा भाजपा 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतेगी। लाठी चार्ज में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई महिला कार्यकर्ता चोटिल हुईं हैं। गुलामी के समय गांधीजी ने अफ्रीका में श्रमिकों की लड़ाई लड़ी थी। यह बातें गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए सीतापुर से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर ने पत्रकार वार्ता में कहीं।
Trending Videos

सांसद ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर भाजपा ने बहुत घटिया कृत्य किया है। महात्मा गांधी नाम नहीं, एक विचार है जो देश के लोगों की रगों में बहता है। भारत ही नहीं, पूरे विश्व में उनके करोड़ों समर्थक हैं। विश्व के सौ से अधिक देशों में महात्मा गांधी के नाम पर सड़कें, प्रतिमाएं तथा स्मारक बने हुए हैं। जब देश गुलाम था तब उन्होंने अफ्रीका में श्रमिकों की लड़ाई लड़ी थी। भाजपा ने मनरेगा को कमजोर किया है। इस दौरान अमरेंद्र राठौर, सुरेश राठौर, गोविंद राठौर, मनमोहन राठौर एडवोकेट, अवधेश राठौर, जयचंद्र राठौर, अखिलेश राठौर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed