सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   On the first day of the campaign, 24 destitute cattle were taken to the cowshed.

Kannauj News: अभियान के पहले दिन 24 निराश्रित गोवंश पहुंचाए गए गोशाला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
On the first day of the campaign, 24 destitute cattle were taken to the cowshed.
फोटो :21: गोवंशों को कैटल कैचर वाहन में लादते कर्मचारी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
कन्नौज। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी नगर निकायों में विशेष गो-संरक्षण अभियान चलाया गया। पहले दिन गुरुवार को 24 गोवंशों को पकड़ कर गोशालाओं में संरक्षित किया गया। 15 दिवसीय अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को आश्रय स्थलों तक पहुंचाना है। इससे आम जनता को सुविधा मिलेगी और किसानों की फसलों को होने वाली क्षति से भी बचाव होगा।
Trending Videos


तहसील सदर क्षेत्र में कुल 15 निराश्रित गोवंशों को कैटल कैचर की सहायता से पकड़ा गया। इन गोवंशों को कान्हा गोशाला सिकंदरपुर एवं अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सहजापुर में संरक्षित कराया गया। तहसील छिबरामऊ में चार निराश्रित गोवंशों को पकड़ा गया। इन गोवंशों को भी कान्हा गोशाला सिकंदरपुर भेजा गया। तहसील तिर्वा क्षेत्र से पांच निराश्रित गोवंशों को पकड़कर कान्हा गोशाला खैरनगर में संरक्षित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सरदूल सिंह ने बताया कि जनपद में निराश्रित गोवंशों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विशेष अभियान आगामी 15 दिनों तक चलाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में निराश्रित गोवंश दिखाई दें तो इसकी सूचना नगर निकाय अथवा पशुपालन विभाग को दें। इससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed