सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Principal receives notice for absence, seeks explanation within two days

Kannauj News: गैरहाजिर मिले प्रधानाचार्य को नोटिस, दो दिन में मांगा स्पष्टीकरण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Principal receives notice for absence, seeks explanation within two days
विज्ञापन
तालग्राम। बेसिक शिक्षा विभाग ने लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर सख्ती शुरू कर दी है। खंड शिक्षाधिकारी को निरीक्षण में गैरहाजिर मिले इंचार्ज प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
Trending Videos


खंड शिक्षाधिकारी रमेशचंद्र चौधरी ने 18 फरवरी को पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर का निरीक्षण किया था। करीब साढ़े 11 बजे निरीक्षण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गगन मौजूद थे। इंचार्ज प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार विद्यालय में उपस्थित नहीं थे जबकि उपस्थिति पंजिका में उनके हस्ताक्षर दर्ज थे। सहायक शिक्षिका रेनू बाला 26 जनवरी से 25 फरवरी तक बाल्यकाल देखभाल अवकाश पर थीं। विद्यालय में पंजीकृत 50 छात्र-छात्राओं में से केवल 11 ही उपस्थित मिले। मिड-डे-मील पंजिका पर नाै फरवरी से कोई विवरण दर्ज नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोइया कृष्णा कुमारी और शर्मिला ने मिड-डे-मील मेन्यू के अनुसार बनना बताया था। बीईओ ने शिक्षक की लापरवाही और शिथिलता को विभाग की छवि धूमिल करने वाला बताया। उन्होंने इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की संस्तुति की। बीएसए संदीप कुमार ने जितेंद्र कुमार को नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed