{"_id":"69975dd91e7157a81a0fc668","slug":"special-transport-fair-on-20-21-tax-rates-exempted-kannauj-news-c-214-1-knj1007-144965-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विशेष परिवहन मेला 20-21 को, कर दरों में छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विशेष परिवहन मेला 20-21 को, कर दरों में छूट
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में 20 और 21 फरवरी को विशेष परिवहन मेले का आयोजन होगा। वाहन स्वामी इस मेले में एकमुश्त कर जमा कर लाभ उठा सकेंगे। यह नई व्यवस्था वाहन पोर्टल पर शुरू हो चुकी है।
मेला प्रातः 10 बजे से सायं पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा। एआरटीओ इज्या तिवारी ने बताया कि परिवहन वाहनों पर कर की दरें तय की गई हैं। भाड़े पर संचालित दोपहिया बाइकों पर वाहन के मूल्य का 12.5 फीसदी कर लगेगा। तिपहिया मोटर कैब पर मूल्य का सात फीसदी कर निर्धारित है। 10 लाख रुपये तक के मोटर कैब और मैक्सी कैब पर 10.5 फीसदी कर लगेगा। 10 लाख रुपये से अधिक के मोटर कैब और मैक्सी कैब पर 12.5 फीसदी कर लागू होगा।
जेसीबी और बुलडोजर पर मूल्य का छह फीसदी कर तय किया गया है। 3000 किलोग्राम तक के माल वाहनों पर मूल्य का तीन फीसदी कर लगेगा। 3000 से 7500 किलोग्राम तक के माल वाहनों के लिए यह दर मूल्य का छह फीसदी है। पूर्व से पंजीकृत वाहनों पर एकबारीय कर की गणना में छूट का प्रावधान है। पूर्व अवधि के प्रत्येक वर्ष के लिए आठ फीसदी की छूट दी जाएगी जिसकी अधिकतम सीमा 75 फीसदी है। यह व्यवस्था पुराने वाहनों के कर निर्धारण में सहायक होगी।
Trending Videos