सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gangster Act action against thieves gang, three named

Kannauj News: चोर गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, तीन नामजद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act action against thieves gang, three named
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कोतवाली पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के तीन गुर्गों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। यह गिरोह लंबे समय से धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
Trending Videos


कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि हरदोई के दरीशगंज मस्जिद वाली गली निवासी सगीर गिरोह का लीडर है। गरीबपुरवा निवासी नसीम उर्फ नसीमुद्दीन और तालग्राम के खबरामऊ निवासी पंकज पटेल गिरोह के सक्रिय गुर्गे हैं। सभी संगठित रूप से मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को निशाना बनाते थे। चोरी की कई वारदातों में गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गरीबपुरवा निवासी आशिक अली का नाम भी इस गिरोह से जुड़ा पाया गया। हालांकि अधिक उम्र होने के कारण उसे गैंग चार्ट में शामिल नहीं किया गया। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed