सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 bigha wheat crop burnt after 11 kV line snapped

Fatehpur: 11 हजार की लाइन टूटने से 25 बीघा गेहूं की फसल राख, कुसुंभी में किसानों ने मांगा मुआवजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 12 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: जिले के असोथर क्षेत्र स्थित कुसुंभी गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर खेतों में गिर गया। तार गिरते ही गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

25 bigha wheat crop burnt after 11 kV line snapped
गेहूं की जली फसल को देखते किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा के चलते आग तेजी से आसपास के खेतों तक फैल गई। कुछ ही देर में करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और किसान अपनी-अपनी फसल बचाने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े। इस अग्निकांड में बृजमोहन सिंह की चार बीघा, संतोष सिंह की तीन बीघा, अनिल सिंह की दो बीघा, चेतन की दो बीघा, राम अवतार की दो बीघा और कृष्ण मोहन सिंह की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा अन्य किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि कटाई से ठीक पहले हुई इस घटना ने उनकी पूरे साल की मेहनत को खत्म कर दिया।

Trending Videos

25 bigha wheat crop burnt after 11 kV line snapped
खेतों में किसानों की जली फसल - फोटो : amar ujala

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कई लोगों ने खेतों में मिट्टी और पानी डालकर आग रोकने की कोशिश की। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम भी गांव पहुंची। हल्का लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जली हुई फसल का मुआयना किया और प्रभावित किसानों को भरोसा दिलाया कि घटना की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed