फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Call my in laws only then will I come down youth climbs high tension tower

Auraiya: ‘ससुराल वालों को बुलाओ तभी उतरूंगा’,  हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, साढ़े पांच घंटे तक अटकी रहीं सांसें

Sun, 26 Jul 2026 11:31 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 26 Jul 2026 11:31 AM IST
सार

Auraiya News: अनंतराम कोतवाली क्षेत्र के नवले का पुरवा गांव में शनिवार रात पत्नी से विवाद के चलते युवक खेत में बने हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। ससुराल वालों को बुलाने की जिद पर अड़े युवक ने करीब साढ़े पांच घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया।

विज्ञापन
Auraiya Call my in laws only then will I come down youth climbs high tension tower
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अनंतराम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवले का पुरवा में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक खेत में लगी हाईटेंशन विद्युत लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। युवक को नीचे उतारने के लिए परिजन, ग्रामीण और पुलिस घंटों तक प्रयास करते रहे, लेकिन वह अपनी एक ही जिद पर अड़ा रहा कि जब तक ससुराल वाले नहीं आएंगे, मैं नीचे नहीं उतरूंगा।

विज्ञापन

करीब साढ़े पांच घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही और सभी की निगाहें टॉवर पर टिकी रहीं। जानकारी के अनुसार, ग्राम नवले का पुरवा निवासी योगेंद्र सिंह (27) पुत्र बृजेंद्र राव शनिवार रात करीब आठ बजे अपने खेत में लगे हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही उसका भाई विवेक समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन





ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाने की मांग
लगातार उसे आवाज देकर नीचे उतरने की अपील करते रहे, लेकिन योगेंद्र किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। उसने साफ कह दिया कि पहले उसके ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाया जाए, तभी वह नीचे उतरेगा। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल विनोद राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए एहतियातन फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को भी मौके पर बुला लिया गया।

पत्नी से विवाद को लेकर  पोल पर चढ़ गया था युवक
पुलिस ने युवक की पत्नी हेमलता के मायके पक्ष को सूचना दी। देर रात उसके ससुराल से आलोक कुमार निवासी लुधियानी, बकेवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक योगेंद्र से बातचीत कर उसे समझाया। इसके बाद उसका गुस्सा शांत हुआ और वह रात करीब डेढ़ बजे सुरक्षित टॉवर से नीचे उतर आया। कोतवाल विनोद राजपूत ने बताया कि पत्नी से किसी विवाद को लेकर वह पोल पर चढ़ गया था।  उतर आने पर समझाया। वह परिजनों के साथ घर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed