फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bidhnu-asha-worker-killed-auto-overturns-while-taking-pregnant-woman-to-hospital-kanpur

Kanpur: गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही आशा बहू की ऑटो पलटने से दर्दनाक मौत, गड्ढे के कारण हुआ हादसा

Sun, 26 Jul 2026 03:58 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 26 Jul 2026 03:58 PM IST
सार

Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र में शनिवार शाम गर्भवती महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रही आशा बहू की सड़क हादसे में मौत हो गई। रमईपुर चौराहे से आगे रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ऑटो गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आशा बहू ऑटो के नीचे दब गईं। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
bidhnu-asha-worker-killed-auto-overturns-while-taking-pregnant-woman-to-hospital-kanpur
मृतका मिथलेश कुमारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिधनू थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मरीज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक गर्भवती महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रही आशा बहू की ऑटो पलटने से मौत हो गई। रमईपुर चौराहे से आगे रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर बने गड्ढे के कारण तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आशा बहू ऑटो के नीचे दब गईं। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, नीचे दबने से गई जान

बिधनू के बैरीखेड़ा गांव निवासी किसान चंद्रिका प्रसाद की 49 वर्षीया पत्नी मिथलेश कुमारी बिधनू सीएचसी में आशा बहू के पद पर कार्यरत थीं। उनके परिवार में दो बेटे अभय प्रताप और निर्भय सिंह हैं। पति चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि शनिवार शाम करीब 05 बजे मिथलेश एक गर्भवती महिला मरीज को ऑटो से लेकर बिधनू सीएचसी जा रही थीं। जैसे ही ऑटो रमईपुर चौराहे से आगे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, सड़क पर गड्ढा होने के कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। ऑटो तेज झटके के साथ सड़क पर पलट गया और मिथलेश उसके नीचे बुरी तरह दब गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत ऑटो को सीधा करके गंभीर रूप से घायल मिथलेश को बाहर निकाला और उपचार के लिए बिधनू सीएचसी पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। बिधनू थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed