सब्सक्राइब करें

पूर्व कांग्रेस विधायक ने कहा-'सीएम योगी मेरे महाराज, पूर्व सीएम अखिलेश से व्यक्तिगत मित्रता'

टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 20 Nov 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
ex congres mla ajay kapur now on backfoot
वीडियो वायरल मामलाः अजय कपूर ने कहा ये किसी की साजिश है

कानपुर के किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर के विवादित बोल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब नई बात सामने आई है। पूर्व विधायक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किसी की साजिश के तहत वीडियो वायरल किया गया है। वीडियो को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। 

Trending Videos
ex congres mla ajay kapur now on backfoot
अजय कपूर
पूर्व विधायक अजय कपूर का कहना है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वह सम्मान करते हैं। वह उनके महाराज हैं, जल्द ही पत्नी के साथ जाकर उनके चरण छूकर आशीर्वाद लेंगे। कहा कि जो कुछ उनके बारे में कहा जा रहा है वह किसी की साजिश है। उनको लेकर जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, वह कूट रचित (तोड़ मरोड़कर बनाया गया) है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ex congres mla ajay kapur now on backfoot
अजय कपूर
कानपुर के गैंजेज क्लब में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि योगी राजनैतिक दृष्टि से प्रदेश के मुखिया होने के साथ-साथ उनके भी सरंक्षक हैं। उन्होंने स्वयं गोरक्षपीठ जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है। वह अपने महाराज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कैसे कर सकते हैं। यह पूरी तरह गलत और विरोधियों की मनगढ़ंत है। अजय कपूर का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनकी व्यक्तिगत मित्रता है, पारिवारिक संबंध भी हैं। उन पर कोई टिप्पणी करने का कोई मतलब ही नहीं।
 
ex congres mla ajay kapur now on backfoot
अजय कपूर
अमर्यादित टिप्पणी की थी
कानपुर गोविंद नगर निवासी किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर के विवादित बोल सामने आए  थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उन्होंने अमर्यादित टिप्पणी करते हुए उन्हें देशद्रोही बताया। पूरी घटना निकाय चुनाव प्रचार के वक्त की थी।  वीडियो वायरल होने के बाद जोनल मजिस्ट्रेट ने किदवई नगर थाने में पूर्व विधायक अजय कपूर के खिलाफ तहरीर दी और जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed