फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur-sachendi-tunna-farmer-injured-high-tension-wire-electrocution

Kanpur: खेत से लौटते समय टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आया किसान, गंभीर रूप से झुलसा

Sun, 26 Jul 2026 02:19 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 26 Jul 2026 02:19 PM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी थाना क्षेत्र के तुन्ना गांव में रविवार सुबह खेत से लौट रहे एक किसान टूटे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तार से दूर कर परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
kanpur-sachendi-tunna-farmer-injured-high-tension-wire-electrocution
हाईटेंशन लाइन के लटक रहे तार।

विस्तार

तुन्ना गांव निवासी 38 वर्षीय रामगोपाल पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं तथा खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रविवार सुबह वह खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में पड़े 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के टूटे विद्युत तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़े।

विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से उन्हें करंट की चपेट से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में रामगोपाल को पनकी स्थित बीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना विद्युत विभाग को दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed