सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sangh Chief Grand welcome at Central Station 12 hour private visit begins departs for VSSD College

कानपुर पहुंचे संघ प्रमुख: सेंट्रल सटेशन पर भव्य स्वागत, 12 घंटे का निजी दौरा शुरू, वीएसएसडी कॉलेज के लिए रवाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 11 Jun 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे, जहां संघ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्टेशन से वे सीधे कड़ी सुरक्षा के बीच आजादनगर स्थित वीएसएसडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

Kanpur Sangh Chief Grand welcome at Central Station 12 hour private visit begins departs for VSSD College
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर संघ के शीर्ष पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। मोहन भागवत के स्वागत के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुबह से ही हलचल तेज थी।





ट्रेन से उतरते ही कानपुर संघ के प्रांत संचालक राम जी और भवानी भीक ने उनकी अगवानी की। इसके साथ ही बैरिस्टर नरेंद्र जीत सिंह और उनकी बहू व प्रख्यात समाजसेवी नीतू सिंह भी संघ प्रमुख का स्वागत करने विशेष रूप से स्टेशन पहुंचीं। स्टेशन पर संक्षिप्त भेंट के बाद मोहन भागवत का काफिला कार्यक्रम स्थल वीएसएसडी कॉलेज, आजादनगर के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed