{"_id":"69db645a8f7a6cd61305b7cd","slug":"kanpur-shri-rajput-karni-sena-event-welcome-accorded-to-state-president-durgesh-singh-deepu-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: श्री राजपूत करणी सेना का समारोह, प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू का स्वागत, संगठन की मजबूती पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: श्री राजपूत करणी सेना का समारोह, प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू का स्वागत, संगठन की मजबूती पर मंथन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: किदवई नगर में श्री राजपूत करणी सेना ने प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और सामाजिक मुद्दों पर विचार साझा किए।
श्री राजपूत करणी सेना महानगर इकाई का विशेष सम्मान समारोह
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में श्री राजपूत करणी सेना महानगर इकाई की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू के प्रथम आगमन के उपलक्ष्य में रखा गया था। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
Trending Videos
कार्यक्रम की शुरुआत में महानगर के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को बड़ी माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष, जिला प्रभारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में दुर्गेश सिंह दीपू ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद करना और युवाओं को अपनी संस्कृति व विरासत के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन की मजबूती पर मंथन
उन्होंने आगामी सांगठनिक विस्तार को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान किदवई नगर और आसपास के वार्डों में करणी सेना के विस्तार पर चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे समाज में एकता बनाए रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।में महानगर कार्यकारिणी के कई प्रमुख चेहरों को उनकी सक्रियता के लिए विशेष रूप से सराहा गया।