फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ravi Kishan said Every voter of Sisamau will take revenge for Ayodhya, we will win

Sisamau By-Election: रवि किशन बोले- अयोध्या की हार का बदला लेने का आया वक्त, इस बार नहीं चूकना

Mon, 18 Nov 2024 01:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Nov 2024 01:44 PM IST
सार

Kanpur News: सांसद रवि किशन ने भोजपुरी समाज को जोड़ने के लिए भोजपुरी अंदाज में भी भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

विज्ञापन
Ravi Kishan said Every voter of Sisamau will take revenge for Ayodhya, we will win
कानपुर पहुंचे सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या की हार से हिंदू सबक ले चुका है, अब हम एकजुट हैं और जातियों में नहीं बंटेंगे। इस बार चूकना नहीं है। अयोध्या के बाद हम जो अपमानित हुए हैं उस हार का बदला लेने का वक्त आ गया है। सीसामऊ में केवल विशेष वर्ग के लिए काम हुआ। यह बातें सोमवार को सीसामऊ सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के लिए वोट मांगने आए गोरखपुर सांसद रविकिशन ने कहीं। उनका रोड शो बृजेंद्र स्वरूप पार्क से शुरू होकर जरीब चौकी तक गया।

विज्ञापन



सांसद व अभिनेता रवि किशन का हैलीकाप्टर सोमवार को पांडुनगर स्थित आईटीआई परिसर में उतरा था। यहां सांसद रमेश अवस्थी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहां से वे सीधे बृजेंद्र स्वरूप पार्क पहुंचे। यहां पर पहले से तैयार रथ में सांसद, मेयर प्रमिला पांडेय समेत अन्य नेताओं के साथ सवार हुए। माइक थामते ही बोले अपने अपमान का बदला लेना है। हिंदू बनकर वोट करना है। एक रहोगे, नेक रहोगे। बंटोगे तो कटोगे। उन्होंने कहा, आप कहो तो जीत की माला पहिना देईं और इसके बाद सुरेश अवस्थी को माला पहनाई।

विज्ञापन

फिर कहा, अबकी चूके तो जीवन भर पछताइब। अयोध्या के बाद अब आप सबका फर्ज है कि कानपुर हिंदुओं की एकता का शंखनाद करे। रथ के पीछे-पीछे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मोटरसाइकिल हुजूम चल रहा था। रोड शो के दौरान महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर उनका जगह-जगह स्वागत किया। पांचकिमी की रोड शो में रविकिशन भोजपुरी अंदाज में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे। इस दौरान बंटोगे तो कटोगे का नारा और जय श्री राम का उद्घोष गूंजता रहा।

ग्वालटोली में तार हटाते दिखे सांसद रवि किशन
रोड शो के ग्वालटोली पहुंचने पर बाधा बने तारों को रवि किशन हटाते रहे। इस दौरान सांसद, विधायक व बीजेपी पदाधिकारी भी तारों का हटाते नजर आए। इस पर उन्होंने इरफान सोलंकी पर तंज कसते हुए कहा कि देख रहे हो सपा विधायक ने एक भी काम नहीं किया। सीसामऊ का पिछड़ापन दूर करने का 24 साल बाद मौका मिला है, इसे भूलना नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed