{"_id":"5b839c9242c792462e3b39c2","slug":"speaking-machines-with-staff-in-future-banks-will-help-in-your-transactions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसबीआई और पीएनबी में रोबोट करेंगे आपकी मदद, खाताधारक जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई और पीएनबी में रोबोट करेंगे आपकी मदद, खाताधारक जरूर पढ़ें ये खबर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:21 AM IST
सार
- बैंकों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद से होंगे काम
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक से होगी शुरुआत
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
Link Copied
भविष्य में बैंकों में स्टाफ के साथ बोलती मशीनें (रोबोट जैसी) आपके लेन-देन में मदद करेंगी। बैंकों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर काम हो रहा है। इसकी शुरुआत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक करेंगे।
Trending Videos
2 of 5
एसबीआई
- फोटो : Rajesh Kumar
सूत्रों ने बताया कि मौजूदा समय में बैंकिंग तेजी से बदल रही है। अब आधुनिक तकनीक से बैंकिंग की जा रही है। इसमें नेट, एसएमएस और मोबाइल एप आधारित बैंकिंग भी है। डिजिटल बैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए बैंकों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद लेने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एसबीआई
- फोटो : Pintrest
लोग बैंकों में आना चाहते लेकिन लंबी लाइन या दस्तावेजी झंझटों में नहीं पड़ना चाहते हैं। इसके लिए एआई तकनीक काफी मददगार साबित हो सकती है। इसमें रोबोट जैसी मशीनें या फिर बोलते हुए एटीएम शामिल होंगे, जो लोगों की मदद करेंगे।
4 of 5
एसबीआई
- फोटो : File Photo
कानपुर में एसबीआई और पीएनबी के सूत्रों ने बताया कि बैंक के उच्च अधिकारी एआई के संबंध में एक रोड मैप तैयार कर रहे हैं, जिसमें भविष्य की बैंकिंग जरूरतों के मुताबिक इसकी भूमिका पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये होती है एआई तकनीक
5 of 5
एसबीआई
एआई सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की वह तकनीक है, जिसमें मशीनें अपने विवेक के हिसाब से सबसे उपयुक्त फैसला लेती हैं। इसमें संबंधित डाटा और उसके लेन-देन का ब्योरा कई बार फिल्टर किया जाता है। इसमें जोखिम की आशंका बेहद कम होती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।