सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Advocates go on strike, angry over irregularities

Kasganj News: अधिवक्ताओं की हड़ताल, अनियमितताओं पर रोष

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Advocates go on strike, angry over irregularities
फोटो45सहावर में हड़ताल करते अ​धिवक्ता।संवाद
विज्ञापन
सहावर। तहसील परिसर में मंगलवार को सिविल बार एसोसिएशन ने अध्यक्ष महावीर सिंह की अध्यक्षता में एक आपात बैठक बुलाई। बैठक में उपजिलाधिकारी कार्यालय में कार्यों की प्रगति न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। अधिवक्ताओं ने बताया कि पिछले सप्ताह उपजिलाधिकारी से वार्ता हुई थी, जिसमें पेशकारों की ओर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ।
Trending Videos


अधिवक्ताओं का आरोप है कि पेशकारों ने समस्याओं का समाधान करने के बजाय अनियमितताओं को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि पत्रावलियों से प्रार्थना पत्र निकाल दिए जाते हैं और उनकी जगह फर्जी दस्तावेज लगा दिए जाते हैं। इसके अलावा आदेशों को तहसील परिसर के आसपास टाइपिस्टों से टाइप कराया जा रहा है, जिससे गोपनीयता भंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मुद्दों को लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक उपजिलाधिकारी कार्यालय अधिवक्ताओं की सभी समस्याओं का समाधान नहीं करता, तब तक सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस प्रस्ताव की एक प्रति जिलाधिकारी और एक प्रति उपजिलाधिकारी (प्रशासनिक एवं न्यायिक) सहावर को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed