सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Cylinder crisis: Dosa and chowmein to disappear from wedding menus, demand for tandoori items rises

सिलिंडर संकट : शादी के मेन्यू से गायब होंगे डोसा-चाऊमीन, तंदूरी आइटम की बढ़ी मांग

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आगामी सहालग सीजन में शादी के मेन्यू में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। ईरान और इस्राइल-अमेरिका युद्ध के कारण गैस सिलिंडर की कमी हो गई है। इस वजह से कैटरर्स अधिक गैस खपत वाले व्यंजनों से दूरी बना रहे हैं।
Trending Videos


डोसा, चीला, चाऊमीन और पाव भाजी जैसे व्यंजन अब मेन्यू में नहीं होंगे। कैटरर्स अनिल ने बताया कि उनके पास आगामी सहालग सीजन में चार से पांच शादियों की बुकिंग है। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की उपलब्धता न होने से उन्हें ग्राहकों से बुकिंग रद्द करने या खुद सिलिंडर की व्यवस्था करने को कहना पड़ रहा है। लोग बुकिंग रद्द नहीं कर रहे, पर मेन्यू बदल रहे हैं। पहले से तय मेन्यू को बदलकर तंदूरी आइटम पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े जानकारों का कहना है कि इस बार लकड़ी और कोयले की भट्ठी पर बनने वाले व्यंजनों को प्राथमिकता दी जा रही है। गैस के बजाय कोयले की भट्ठी पर खाना बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह बदलाव करना पड़ रहा है। यह कदम गैस की कमी से निपटने के लिए उठाया गया है।
-------------------
तंदूरी रोटी, नान का मिलेगा लुत्फ
गैस सिलिंडर की दिक्कत के कारण लोग तवा रोटी, पूड़ी को मेन्यू से हटा रहे हैं। उनकी जगह पर तंदूरी रोटी, तंदूरी पराठा, नान और मिस्सी का स्वाद मिलेगा।
--------------------
रिश्तेदारों से लगा रहे सिलिंडर की गुहार
अप्रैल माह में जिन घरों में शादियां होनी है, उन्हें अभी से गैस सिलिंडर की व्यवस्था करने की चिंता परेशान कर रही है। लोग रिश्तेदारी में फोन करके शादी के लिए पहले से सिलिंडर की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं। ताकि शादी के समय सिलिंडर के लिए एजेंसी और गोदाम तक दौड़ न लगानी पड़ी। विवेक माहेश्वरी ने बताया कि उनके घर में अगले महीने शादी होनी है। इसके लिए उन्होंने जिन रिश्तेदारों के पास दो कनेक्शन हैं उन्हें सिलिंडर देने के लिए बोल दिया है।
-----------------------
पेट्रोल पंप को अग्रिम भुगतान पर मिल रहा तेल
कासगंज। जिले में पेट्रोल पंपों को अग्रिम भुगतान पर ही पेट्रोल और डीजल की सप्लाई मिल रही है। पहले सप्लाई आने के बाद भुगतान करने की छूट मिलती थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है। इससे पिछले दिनों सोरोंजी और शहर के कुछ पेट्रोल पंप पर तेल मिलना बंद हो गया था। पंप संचालकों के भुगतान करने के बाद तेल की सप्लाई पहुंची थी। इससे पंप संचालकों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
पेट्रोल पंप संचालक आशीष गुप्ता ने बताया कि अब रिफाइनरी को पहले भुगतान करना पड़ रहा है, तब जाकर तेल की सप्लाई मिल रही है। पहले क्रेडिट खाते पर एडवांस में सप्लाई मिल जाती थी, जिसका बाद में भुगतान कर दिया जाता था। पेट्रोल पंप संचालक योगेश गौड़ ने बताया कि पंप पर पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है। पंप पर आने वाले सभी वाहनों को तेल दिया जा रहा है। इसके अलावा कृषि कार्याें के लिए भी डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed