{"_id":"6a78b948fc228490be0718c0","slug":"fir-registered-against-13-people-for-killing-a-crocodile-one-arrested-kasganj-news-c-175-1-agr1054-151947-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मगरमच्छ को मारने के मामले में 13 पर प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मगरमच्छ को मारने के मामले में 13 पर प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुरा में 6 अगस्त की रात तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ आबादी में पहुंच गया। इस दौरान मगरमच्छ ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। अपनी सुरक्षा के लिए लोगों ने डंडों से हमला कर मगरमच्छ को मार डाला। मामले में वन रक्षक ने दो महिलाओं सहित 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहनपुरा में 6 अगस्त की रात 3:30 बजे मगरमच्छ तालाब से निकलकर लोगों के घरों तक पहुंच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने खलबली मच गई। मगरमच्छ ने घर के बाहर बंधे मवेशी पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान ग्रामीणों ने पहले तो उसे डंडों के सहारे उसे खदेड़ने की कोशिश की गई, लेकिन मगरमच्छ ने पलटवार कर दिया।
इससे ग्रामीण खबरा गए और अपनी सुरक्षा के लिए लोगों ने डंडों से हमला कर मगरमच्छ को मार डाला। इसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को माता मंदिर के पास दफना दिया था। मगरमच्छ की मौत की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और मगरमच्छ को खोदकर बाहर निकाल।
विज्ञापन
मगरमच्छ का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में आरोपी अमन, अमित, तालेवर, राजेश, मोहित, अवनीश, हाकिम, सतेन्द्र, बच्चू, कुंवरपाल, पंकज, नीरज देवी, मीनू निवासीगण गांव मोहनपुरा घटना में शामिल थे।
मामले में वन रक्षक आकाश कुमार की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि वनरक्षक की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी अमन को गिरफ्तार किया है। संवाद