फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Punjab Police took away a father-son duo of bullion traders after conducting a raid.

Kasganj News: सर्राफ पिता-पुत्र को दबिश देकर ले गई पंजाब पुलिस

Sun, 09 Aug 2026 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। पंजाब के एक उच्च अधिकारी के घर में हुई चोरी के मामले में पंजाब पुलिस ने रविवार को तीर्थनगरी में सराफा कारोबारियों के घर पर दबिश दी। पंजाब पुलिस गंगा गली से सर्राफ पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर साथ ले गई। उन पर चोरी के आभूषण खरीदने का आरोप है।
विज्ञापन

पंजाब में बीते दिनों एक अधिकारी के घर चोरी हुई थी। पंजाब पुलिस ने मामले में चोरों को गिरफ्तार किया तो उन्होंने यूपी में चोरी के आभूषण बेचने की बात कबूल ली। पंजाब पुलिस चोरों की निशानदेही पर रविवार को तीर्थनगरी पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले गंगागली में सौरभ सर्राफ से पूछताछ की थी।
विज्ञापन

सौरभ सर्राफ से पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सर्राफ नवीन कुमार और उनके बेटे अतुल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। दोनों ने चोरी की अंगूठी खरीदने की बात स्वीकार की है। इसके बाद पंजाब पुलिस दोनों को साथ ले गई। कस्बा इंचार्ज सुमित त्रिपाठी ने बताया कि पंजाब पुलिस एक चोरी के मामले में जांच के लिए आई थी। हालांकि, पंजाब पुलिस ने किसी र्कारवाई के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed