फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Villagers demand installation of Ambedkar statue.

Kasganj News: ग्रामीणों ने उठाई अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने की मांग

Sun, 09 Aug 2026 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers demand installation of Ambedkar statue.
फोटो 44 कासगंज नगला खंजी में कांग्रेस एआईसीसी मुनेंद्र पाल राजपूत ग्रामीणों से संवाद करते। स्रो
कासगंज। एआईसीसी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने गांव नगला खंजी में रविवार को दौरा किया। किसानों और मजदूरों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग प्रमुखता से रखी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि बाबा साहब ने वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी को उनके विचारों, संघर्ष और संविधान निर्माण में योगदान की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि किसान और मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने किसानों, मजदूरों, गरीबों और वंचित वर्गों के हित में कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, रोजगार, कृषि सुविधाओं, उचित मूल्य और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर प्रयास जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान साजिल मियां, हजारीलाल, दीपू पांडेय, शांति, रामसेवक, संतलाल, रामगोपाल, विजयपाल, चंद्रपाल, रामप्रकाश, किशोरीलाल, पप्पू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed