फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Water discharge from Narora Barrage reduced by 5,000 cusecs; flow to decrease further today.

Kasganj News: नरौरा बैराज से पांच हजार क्यूसेक पानी हुआ कम, आज और घटेगा प्रवाह

Sun, 09 Aug 2026 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Water discharge from Narora Barrage reduced by 5,000 cusecs; flow to decrease further today.
फोटो 32 - कछला गंगाघाट पर उफनती गंगा का दृश्य। स्रोत संवाद
कासगंज। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश थमने के बाद गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। नरौरा बैराज के प्रवाह में पिछले 24 घंटों के दौरान करीब पांच हजार क्यूसेक पानी की कमी दर्ज की गई है। इससे जिले में गंगा के जलस्तर में मामूली गिरावट आई है। हालांकि, जलस्तर घटने के बावजूद बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को अभी कोई राहत नहीं मिली है और उनकी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर लगातार बारिश और पशुलोक बैराज की सफाई के लिए पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया था, जिसके कारण विभिन्न बैराजों के गेट खोलने पड़े थे। अब हरिद्वार बैराज से 48 हजार क्यूसेक, बिजनौर बैराज से लगभग 62 हजार क्यूसेक और नरौरा बैराज से 5 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह कम हुआ है। बैराजों पर दबाव घटने से पानी का डिस्चार्ज भी कम हो गया है।
विज्ञापन

प्रशासन और सिंचाई विभाग के लिए जलस्तर का यह उतार-चढ़ाव नई चिंता लेकर आया है। उतरती हुई गंगा के तेज बहाव से कटान का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, वर्तमान में सभी कटानरोधी कार्य सुरक्षित हैं, लेकिन सिंचाई विभाग किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
संवेदनशील गांवों में सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही नजर
जिले के दतलाना, उढ़ेर, मुजफ्फरनगर, शहवाजपुर और कादरगंज समेत अन्य कच्चे और मनरेगा बांधों तक पानी की दस्तक बनी हुई है, जिससे इन बांधों के कटने का अंदेशा है। इस खतरे से निपटने के लिए संवेदनशील गांवों जैसे बरौना, मुजफ्फरनगर और किसौल के कटानरोधी कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो सीधे बाढ़ नियंत्रण कक्ष से जुड़े हैं। अधिकारी हर गतिविधि पर बारीक नजर रखे हुए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

----------------------
बैराजों से पानी का प्रवाह
हरिद्वार बैराज से- 87481 क्यूसेक
बिजनौर बैराज से- 117686 क्यूसेक
नरौरा बैराज से - 167688 क्यूसेक
कछला ब्रिज- 162.31 मीटर के निशान पर
---------------

वर्जन-
गंगा के जलस्तर में कमी आई है। हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा बैराज से पानी का दबाव कम हुआ है। आगे भी जलस्तर में कमी आने की संभावना है।- संदीप जैन, एसडीओ, सिंचाई।

फोटो 32 - कछला गंगाघाट पर उफनती गंगा का दृश्य। स्रोत संवाद

फोटो 32 - कछला गंगाघाट पर उफनती गंगा का दृश्य। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed