सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   FIR registered in a theft case in Kilauni Rafatpur.

Kasganj News: किलौनी रफातपुर में चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव किलौनी रफातपुर में चोरों ने रविवार की रात एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने चोरी के खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

गांव किलौनी रफातपुर निवासी विकास यादव की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, वह 14 और 15 जून की मध्यरात्रि करीब 12 से 1 बजे के बीच दवा खाने के लिए उठे। वह घर के अंदर जाने लगे तो देखा कि मकान के गेट का ताला टूटा है। दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचने पर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। उनका आरोप है कि घर से नकदी और सोने चांदी के आभूषण गायब मिले। घटना की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर-112 पर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बिखरे हुए सामान को देखा। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी और चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed