सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Woman collapses and dies while cleaning at home

Kasganj News: घर पर सफाई करते समय बेहोश होकर गिरी महिला, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 17 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बिलराम गेट दुर्गा कॉलोनी में मंगलवार सुबह घर महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके पति ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी।

दुर्गा कालोनी गली नंबर-2 निवासी श्वेता (25) पत्नी हरवीर मंगलवार की सुबह घर पर सफाई कार्य कर रहीं थीं। बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने महिला की मौत के बारे में पति व अन्य परिजन से पूछताछ की। पति हरवीर ने पुलिस को बताया कि पत्नी सफाई कार्य करते समय बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद उसकी मौत हो गई। उसकी शादी डेढ़ साल पहले सरावल सिढ़पुरा से हुई थी। उसकी 8 माह की बेटी राधिका है। महिला की मौत की सूचना उसके मायके पक्ष को दी। मां नीरज देवी, पिता शिवा सिंह सहित अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। महिला की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed