{"_id":"6a31975f582940072e09a2a4","slug":"married-woman-hanged-herself-to-death-after-being-denied-a-mobile-phone-kasganj-news-c-175-1-kas1003-149326-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मोबाइल न दिलाने पर विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मोबाइल न दिलाने पर विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो06जिला अस्पताल पर रोते बिलखते मृतक श्वेता के परिजन ।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता ने पति के मोबाइल नहीं दिलाने पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की 5 माह की बेटी है। उसके आत्मघाती कदम उठाने से मासूम के सिर से मां का छाया उठ गया।
गांव गढ़ी निवासी हरिओम की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पहले फिरोजाबाद के थाना टूंडला निवासी धर्मवीर की पुत्री शिवानी (21) से हुई थी। शिवानी ने पांच माह पहले एक पुत्री को जन्म दिया था। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से शिवानी अपने पति हरिओम से वनप्लस मोबाइल दिलाने की मांग कर रही थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते हरिओम उसे मोबाइल नहीं दिला पा रहा था। परिजन ने बताया कि मंगलवार की सुबह शिवानी मोबाइल दिलाने की जिद करने लगी। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद नाराज होकर हरिओम घर से बाहर निकल गया। वहीं शिवानी बाथरूम में चली गई। उसके काफी देर तक बाथरूम से बाहर नही निकलने पर परिजन ने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसने अंदर से कोई जवाब नहीं दिया। अनहोनी की आशंका होने पर परिजन ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो शिवानी का शव फंदे पर लटका मिला। यह देखकर परिजन के होश उड़ गए। वह आनन-फानन उसे फंदे से उतारकर निजी चिकित्सक के पास ले गए। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर सीओ पटियाली अमित कुमार और थाना प्रभारी चंचल सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
सीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतका के पति हरिओम के अनुसार उसकी पत्नी वनप्लस मोबाइल मांग रही थी। मोबाइल न मिलने पर उसने फंदा लगा लिया। मायके पक्ष को सूचित कर दिया गया हैा। सभी पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।