सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Snakes take over Mohanpura hospital; patients in a state of panic.

Kasganj News: मोहनपुरा के अस्पताल में सांपों का डेरा, दहशत में मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 17 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Snakes take over Mohanpura hospital; patients in a state of panic.
फोटो31मोहनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पेड़ पर लटका बड़ा सांप। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
मोहनपुरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुरा परिसर में सांपों से स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही यहां इलाज कराने के लिए आने वाले मरीज और तीमारदार भी दहशत में हैं। परिसर में लगे पेड़ों पर कई फीट लंबे सांप विचरण कर रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन सर्पदंश के तीन से चार मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

अस्पताल में दवा लेने गए कौशल कुमार ने बताया कि परिसर में पेड़ों के नीचे घूमते हुए अचानक सांप उनके सिर से छू गया। करीब 2 इंच मोटा और 8 फुट से भी बड़ा सांप पेड़ की डालियों पर लिपटा हुआ लटक रहा था। उन्होंने बताया कि अब अस्पताल जाने में डर लगता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सांपों की संख्या भी करीब 6 से 7 बताई गई है। उधर, पीएचसी पर प्रतिदिन सर्पदंश के चार से तीन मरीज अपना इलाज कराने पहुंचते हैं। चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियम यादव पिछले करीब एक हफ्ते से अवकाश पर हैं। फार्मासिस्ट मोहम्मद फैसल ने बताया कि अस्पताल में सीमित मात्रा में एंटी स्नैक वेनम मौजूद हैं। इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------
विज्ञापन

वर्जन :
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुरा परिसर में यदि सांप अधिक हैं, तो उन्हें छेड़ना नहीं चाहिए। वे अपने आप चले जाएंगे। गर्मी और उमस के कारण वे अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं। फिर भी वन विभाग की टीम भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया जाएगा। जहां झाड़ियां अधिक हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग को सफाई करानी चाहिए, ताकि सांप वहां डेरा न डाल सकें। - संजीव कुमार, डीएफओ

मासूम दिव्यांशु उर्फ लड्डू   के लापता होने के बाद ढढनी भानमल राय गांव से गुजरती नहर के बीच चल र

मासूम दिव्यांशु उर्फ लड्डू के लापता होने के बाद ढढनी भानमल राय गांव से गुजरती नहर के बीच चल र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed