सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   70 posts vacant in 25 government schools, affecting studies

Kaushambi News: 25 राजकीय विद्यालयों में 70 पद खाली, पढ़ाई पर असर

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 03 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
70 posts vacant in 25 government schools, affecting studies
विज्ञापन
जिले के 25 राजकीय विद्यालयों में 70 शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इसके चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परीक्षाओं से पूर्व कोर्स पूरा कराने के लिए हर साल एक स्कूल के शिक्षक को कई विद्यालय का चार्ज दिया जाता है। जिससे वहां अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों का कोर्स पूरा हो सके। कई साल से विभाग इसकी सूची निदेशालय को भेजता है। लेकिन अब तक शिक्षकों की तैनाती पूरी तरह से नहीं हो सकी।
Trending Videos

जिले में कई सालों से राजकीय स्कूलों के सभी पदों पर भर्ती नहीं हो सकी है। 25 राजकीय स्कूलों में 166 शिक्षक होने चाहिए। लेकिन मात्र 96 शिक्षकों की तैनाती है। बता दें कि हर साल सत्र की शुरुआत में जिले से खाली पदों की जानकारी मांगी जाती है। जिसे भेजने के साथ ही विभाग का काम खत्म हो जाता है। परीक्षा पूर्व कोर्स पूरा कराने के लिए दूसरे विद्यालय के शिक्षक को सप्ताह में एक या दो दिन के लिए वहां भेजा जाता है। किसी तरह राजकीय स्कूलों में जुगाड़ से पढ़ाई हो रही है। कुछ विद्यालय में दूसरे विषय के शिक्षक को कोर्स पूरा करने के लिए पढ़ाना पड़ता है। इसी का परिणाम है कि राजकीय स्कूलों के छात्र जिले की टॉपटेन सूची से गायब रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की मांग पर जिले से खाली शिक्षकों के पद की जानकारी शासन को भेजी गई है। शिक्षकों का चयन आयोग से होता है। ऐसे में परेशानी हो रही है। राजकीय स्कूलों में संविदा पर भी शिक्षक तैनात नहीं किए जा सकते। ऐसे में थोड़ी समस्या है पर हर साल कोर्स पूरा करा दिया जाता है। इसके लिए दूसरे स्कूलों के शिक्षकों को भेजना पड़ता है। - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed