सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fight between two parties, one dead, six injured

Kaushambi News: दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत, छह घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 03 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties, one dead, six injured
घटना के बाद पीड़ित परिजन के घर पहुंचकर पूछताछ करते एसपी सत्यनारायण प्रजापत। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के बरियावां गांव में बृहस्पतिवार सुबह रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक शिवबरन उर्फ पुनीत कुमार (20) की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
Trending Videos


चरवा कोतवाली क्षेत्र के बरियावां गांव में बृहस्पतिवार सुबह रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि उनकी रामसजीवन के परिवार से काफी समय से रंजिश चली आ रही है। सोमवार को भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई हुई थी। बावजूद इसके विवाद थमा नहीं और बृहस्पतिवार सुबह फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
बृहस्पतिवार को प्रेम कुमार अपने परिजनों के साथ घर से खेत की ओर जा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुट गए और जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष से प्रेम कुमार, रुपेश कुमार और शिवबरन उर्फ पुनीत कुमार घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से रामानंद, रामप्रकाश, शिवमूरत और सुरेंद्र को चोटें आईं।
ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चायल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवबरन उर्फ पुनीत कुमार (20) को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर विपक्ष के पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद पीड़ित परिजन के घर पहुंचकर पूछताछ करते एसपी सत्यनारायण प्रजापत। संवाद

घटना के बाद पीड़ित परिजन के घर पहुंचकर पूछताछ करते एसपी सत्यनारायण प्रजापत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed