सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Multipurpose hall, lab and library building to be constructed at ITI Sirathu at a cost of Rs 3.25 crore

Kaushambi News: आईटीआई सिराथू में 3.25 करोड़ से बनेगा मल्टीपर्पज हॉल, लैब व लाइब्रेरी भवन

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 02 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose hall, lab and library building to be constructed at ITI Sirathu at a cost of Rs 3.25 crore
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई सिराथू में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टीपर्पज हॉल, लैब और लाइब्रेरी भवन का निर्माण होगा। करीब 3.25 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (राजकीय निर्माण एजेंसी) की ओर से ई-टेंडर जारी कर दिया गया है।
Trending Videos

निर्माण कार्य में साइकिल स्टैंड, गेट, गार्ड रूम, सीसी रोड और स्ट्रीट लाइटिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। विभाग का लक्ष्य है कि चयनित ठेकेदार द्वारा छह माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। वर्तमान समय में आईटीआई सिराथू में कई तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है, लेकिन आधारभूत ढांचे की कमी के कारण छात्रों को कई बार असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल यजुवेंद्र नाथ ने बताया कि यदि संस्थान में मल्टीपर्पज हॉल, लैब और लाइब्रेरी भवन जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित हो जाती हैं तो इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। साथ ही संस्थान के छात्रों का अधिक संख्या में कैंपस चयन होने की संभावना भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed