सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Service, dedication and nation first is our identity: Dharmaraj Maurya

सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम ही हमारी पहचान : धर्मराज मौर्य

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 07 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Service, dedication and nation first is our identity: Dharmaraj Maurya
भाजपा स्थापना दिवस पर संगोष्ठी के दौरान नव निर्वाचित पदा​धिकारियों को तस्वीर देकर किया गया सम्म
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी का झंडा फहराकर की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम का भाव ही भाजपा की मूल पहचान है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि यह पार्टी केवल सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि विचार और संस्कार की धारा है, जो अंत्योदय से राष्ट्रोदय के संकल्प को साकार कर रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि देश सर्वोपरि है और उसी भावना से कार्य करना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भाजपा गरीब कल्याण, सुशासन और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं नामित सभासदों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता, उदयन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, पुष्पा देवी और प्रेम चौधरी सहित अन्य नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, शीलू पांडेय, चक्रेश मिश्रा, कमलेश निषाद, भोलेशंकर कुशवाहा, भूपेंद्र पटेल, नितिन पासी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed