सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Chhapai Gram Panchayat selected for Bibipur model

Lalitpur News: बीबीपुर मॉडल के लिए चयनित की गई ग्राम पंचायत छिपाई

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chhapai Gram Panchayat selected for Bibipur model
विज्ञापन
प्रदेश की इकलौती ग्राम पंचायत हुई चयनित, प्रधान नीलमणि राजे की मेहनत और सुशासन की सोच रंग लाई
Trending Videos




अमर उजाला ब्यूरो

ललितपुर। महिला सशक्तीकरण और सुरक्षित ग्रामीण वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत छिपाई का चयन बीबीपुर मॉडल के तहत किया गया है। यूपी की यह इकलाैती पंचायत है, जिसे हरियाणा के सुनील जागलान की संस्था ‘बीबीपुर मॉडल ऑफ वीमेन इम्पावरमेंट एंड विलेज डेवलपमेंट’ ने चयनित किया है। इस मॉडल के तहत पंचायत को महिला अनुकूल सुविधाओं से लैस किया जाएगा, ताकि गांव की महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।


छिपाई गांव की प्रधान नीलमणि राजे का कहना है कि बीते पांच साल के दाैरान उनके गांव में केंद्र सरकार के सभी मापदंडों को पूरा किया गया है। अब उनकी मेहनत रंग ला रही है। उन्होंने बताया कि बीबीपुर मॉडल की सुशासन थीम से गांव में ऊर्जा का संचार हो गया है। हमारे गांव की महिलाएं एवं लड़कियां अब विकास के लिए काम कर रही हैं। विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए सुशासन थीम को लागू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीपुर मॉडल पर आधारित महिला ग्राम सभा व बाल सभा का भी गठन किया जाएगा। ग्रामीणों ने भी उम्मीद जताई कि अब गांव की तस्वीर बदलेगी और छिपाई अन्य पंचायतों के लिए उदाहरण बनेगी। वहीं, बीबीपुर मॉडल के संस्थापक और सेल्फी विद डॉटर’ अभियान के संचालक सुनील जागलान ने बताया कि ऑनलाइन चयन प्रकिया के तहत यूपी के करीब 52000 ग्राम पंचायतों में से छिपाई का चयन किया है।



श्रेष्ठ प्रधान कार्यक्रम में ‘अमर उजाला’ ने किया था सम्मानित

अमर उजाला की ओर से बीते दिनों झांसी में आयोजित श्रेष्ठ प्रधान सम्मान समारोह में प्रधान नीलमणि राजे को भी मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने सम्मानित किया था। ग्राम प्रधान ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया था कि किस तरह उन्होंने गांव के विकास का संकल्प लिया था और आज वह खरा उतरी है।



ये भी जानें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में सुनील जागलान की तारीफ कर चुके हैं। वहीं, तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन की ओर से गोद लिए गांवों में इस मॉडल को लागू किया था। सुनील जागलान वर्ष 2010 में जींद जिले के बीबीपुर गांव का सरपंच रहते हुए दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्होंने देश की पहली डिजिटल पंचायत, महिला हितैषी पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, ग्राम सचिवालय, ई ग्रामसभा, पुस्तकालय और महिला ग्राम की अवधारणा को लागू किया। बाद में राज्य सरकारों ने भी इनके मॉडल को अपनाया। इस मॉडल पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘सनराइज’ बन चुकी है।




कोट

बीबीपुर मॉडल के तहत चयन के लिए महिला प्रधानों की ओर से 87 ऑनलाइन आवेदन आए थे। इनमें से सुशासन, तकनीक समेत विभिन्न मानकों पर परखने के बाद छिपाई गांव का चयन किया गचा है। अब इस ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की संभावना बढ़ गई है। - सुनील जागलान, संस्थापक, बीबीपुर मॉडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed