सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Unprecedented improvement in revenue and development work, first place in CM dashboard

Lalitpur News: राजस्व व विकास कार्य में अभूतपूर्व सुधार, सीएम डैशबोर्ड में आया प्रथम स्थान

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Unprecedented improvement in revenue and development work, first place in CM dashboard
विज्ञापन
75 जिलों में पहले पायदान पर पहुंचा जनपद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सीएम डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जिले ने राजस्व और विकास कार्यों में अच्छी प्रगति की है। इससे प्रदेश के जिलों की अन्य जिलों के रैकिंग में सबसे पहले पायदान पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश की दूरदर्शी सोच के चलते राजस्व एवं विकास कार्यों में अभूतपूर्व सुधार हुआ है, जिसके चलते यह सफलता जनपद को मिली है।
जिले के विकास को परखने के लिए सीएम डैशबोर्ड पर प्रतिमाह कई सूचकांकों पर राजस्व व विकास कार्यों का डाटा अपलोड किया जाता है, जिससे प्रदेश के सभी जनपदों की रैंकिंग निर्धारित की जाती है, इसके लिए प्रतिमाह जिलाधिकारी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी करते हैं। हालही में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को सुधार का अल्टीमेटम देते हुए, प्रगति सुधारने के निर्देश दिये थे, जिसके चलते इस माह जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जहां रैंकिंग में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिला है। इससे न केवल जनपद के विकास को गति मिलेगी, बल्कि जिले में स्थानीय लोगों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश की रैंकिंग में ललितपुर को राजस्व व विकास मामलों में प्रथम स्थान मिला है, वहीं विकास कार्यों में दूसरा व राजस्व कार्यों में 5वां स्थान प्राप्त हुआ है। रैंकिंग में अतिरिक्त ऊर्जा, अल्पसंख्यक कल्याण छात्रवृत्ति, उद्यान, ऊर्जा, कृषि, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दुग्ध विकास, दिव्यांग पेंशन, नमामि गंगे, पंचायती राज, सामाजिक वानिकी, प्राथमिक शिक्षा, पशुधन, पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, श्रम एवं सेवायोजन, उद्योग, समाज कल्याण, सहकारिता, सिंचाई सहित अन्य विभागों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 में से 10 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed