सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 acres of wheat crop burnt to ashes due to fire caused by short circuit

Maharajganj News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
10 acres of wheat crop burnt to ashes due to fire caused by short circuit
खनुआ। नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर टोला पंडितपुर सिवान में बिजली के तार से श
विज्ञापन
नौतनवा तहसील के ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर टोला में आ हादसा
Trending Videos

प्रभावित किसानों ने मुआवजे की मांग की
खनुआ। नौतनवा तहसील के ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर टोला पंडितपुर के सिवान में बिजली के तार से शॉर्ट सर्किट की वजह से गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। दुर्घटना में लगभग 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। इससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है। किसानों मुआवजे की मांग की है।

पंडितपुर के ग्रामीण ऊषा देवी, मुर्तजा हुसैन, जयकरन सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि शॉट शर्किट से लगी आग की तेज लपटें देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डाला और झाड़ियों को काटकर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की लेकिन सूखी फसल और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया, मगर तब तक कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 10 एकड़ से अधिक गेहूं का फसल जली है। राजस्व विभाग की ओर से किसानों की जली फसलों का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही इस संबंध में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इस घटना को लेकर प्रभावित किसानों में भारी मायूसी है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
नहीं पहुंची दमकल की गाड़ियां
घटना ने अग्निशमन विभाग के दावों की पोल खोल दी है। विभाग के जिम्मेदार बार-बार दावा करते हैं कि आग की घटनाओं से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। आग लगने की घटना के कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दे दी थी। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी मौके पर दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंची। यदि समय से दमकल की गाड़ियां पहुंच गई होतीं तो किसानों का इतना नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed