सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for action against the accused in the case of indecency with a female officer

Maharajganj News: महिला अधिकारी से अभद्रता के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against the accused in the case of indecency with a female officer
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में संघ के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
Trending Videos

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
महराजगंज। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह की ओर से कथित अभद्रता का मामला अब गरमा गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ और उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो पंचायत कार्यों का सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा। इससे जिले के विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद ने बताया कि एक अप्रैल को डीपीआरओ कार्यालय में सतीश सिंह ने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति पहले भी पंचायत सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार, अभद्र भाषा का प्रयोग तथा मारपीट की धमकी दे चुका है। बार-बार ऐसी घटनाएं होने से कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने भी घटना की कड़ी निंदा की है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकारी कर्मचारियों की गरिमा व सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह, जिला महामंत्री रामजीत गुप्ता, दिनेश पाठक, कौशल किशोर सिंह, बलिराम मौर्य, विनय कुमार पाण्डेय, गुलाब पाठक, वीरेंद्र यादव, नजीर अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed