{"_id":"69cede55082b4ac18d0a26e2","slug":"fire-in-siwan-of-two-villages-55-acres-of-wheat-crop-burnt-to-ashes-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-174605-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो गांवों के सिवान में आग, 55 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो गांवों के सिवान में आग, 55 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन
महदेवा दूबे में आग लगने के बाद जुटी भीड़।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने फॉयर ब्रिगेड के कर्मचारियों के सहयोग से पाया काबू
हाई वोल्टेज बिजली के तार से किसी पक्षी के टकराने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव महुअवा नंबर एक टोला मध्यनगर और बैरवा जंगल के सिवान में लगी आग से लगभग 55 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल और तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीण उसके सामने बेबस दिखे। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे फॉयर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाई।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा तहसील क्षेत्र के महुअवा नंबर एक टोला मध्यनगर के पश्चिम सिवान में अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल सका। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि हाई वोल्टेज विद्युत तार से किसी पक्षी के टकराने से शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग लगने से दुर्गापुर के ग्राम प्रधान रघुबर यादव, छोटेलाल यादव, रामप्रीत यादव, मनोज कुमार पांडेय, मनीष कुमार पांडेय, रामबचन, रामकेवल, सोहन यादव आदि लोगों की लगभग 35 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पछुआ हवा के झोंके से आग बैरवा जंगल के सिवान में पहुंच गई। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव और खोरिया बाजार चौकी की पुलिस ने भी सहयोग किया।
इस दौरान अरशद हुसैन, मोहम्मद हसन, अबुजैद खान, पंकज चौधरी, बैजनाथ चौधरी, इंद्रावती, बेचन, सोहराब, अमेरिका, कर्नाटक सिंह, मोहम्मद हसन, अब्दुल हमीद, इंसान अली, शकील, जमील, परवेज, जमीरुननिशा, असलम, अकरम आदि लोगों की लगभग 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आग से जिन किसानों की गेहूं की फसल जली है, उन्हें प्रति एकड़ 6800 रुपए की क्षतिपूर्ति दी जाएगी। लेखपाल को मौके पर नुकसान का आंकलन करने के लिए भेजा गया है।
आग की आगोश में आकर तीन झोपड़ियां भी राख
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के महुअवा नंबर एक के सिवान में लगी आग की लपटों ने तीन झोपड़ियों को भी आगोश में ले लिया। झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बृहस्पतिवार को दोपहर में गेहूं की फसल में लगी आग से मध्यनगर गांव के राजेन्द्र सहानी की दो झोपड़ी जलकर राख हो गईं। राजेन्द्र ने बताया कि एक झोपड़ी में परिवार के साथ रहते हैं और दूसरे झोपड़ी में भैंस बांधते थे। आग लगने से चौकी, चा रपाई, बिस्तर, अनाज आदि सामान जाकर राख हो गए। उसके बाद आग बैरवा जंगल के सिवान में पहुंची तो ईंट भट्ठे के पास शिव मंदिर के बगल में स्थित रामरती की रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। आग में झोपड़ी में रखी चारपाई, बर्तन, अनाज, बिस्तर जलकर राख हो गए।
Trending Videos