सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In-laws entered the shop and beat up the mother and daughter, six people were booked.

Maharajganj News: ससुराल पक्ष के लोगों ने दुकान में घुसकर मां-बेटी को पीटा, छह पर रिपोर्ट

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
In-laws entered the shop and beat up the mother and daughter, six people were booked.
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकरनगर वार्ड में 28 मार्च की रात पुरानी रंजिश को लेकर महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर उनके ससुराल पक्ष के सदस्यों ने हमला कर दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

पीड़िता ममता गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी सास सुलेखा, देवरानी शंकुतला, देवरानी के बेटे कृष्ण मणि गुप्ता, यश गुप्ता, अजय और अन्नू ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। ममता ने बताया कि आरोपी गालियां देते हुए दुकान में घुस आए और उन्हें तथा उनकी 14 वर्षीय बेटी पल्लवी गुप्ता को बाल खींचकर मारने-पीटने लगे। बचाव करते समय ममता गुप्ता के हाथ की अंगुलियां लोहे के डंडे से कट गई। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह हस्तक्षेप कर दोनों की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सास सुलेखा, देवरानी शंकुतला, कृष्ण मणि गुप्ता, यश गुप्ता, अजय, अन्नू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed