सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The department will investigate the certificates and registration of quacks.

Maharajganj News: झोलाछाप के प्रमाणपत्रों और पंजीकरण जांच कराएगा विभाग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The department will investigate the certificates and registration of quacks.
विज्ञापन
10 माह की मासूम की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग
Trending Videos

आरोपी झोलाछाप के शैक्षिक प्रमाणपत्रों और आयुर्वेद विभाग में उसके पंजीकरण की होगी जांच
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में 10 माह की मासूम बच्ची की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आरोपी झोलाछाप संजय सिंह के शैक्षिक प्रमाणपत्रों और आयुर्वेद विभाग में उसके पंजीकरण की सत्यता की जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम कई अहम बिंदुओं पर जांच कर रही है।
संजय सिंह का दावा है कि उसके पास बीएएमएस की डिग्री है और उसने आयुर्वेद विभाग में विधिवत पंजीकरण भी कराया है। वहीं जांच टीम में शामिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अनिल जायसवाल का कहना है कि आरोपी के पास केवल डीफार्मा की डिग्री है, जिसका प्रशिक्षण उसने सीएचसी परतावल से ही प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं विरोधाभासों को देखते हुए जांच टीम ने निर्णय लिया है कि आरोपी के बीएएमएस डिग्री का संबंधित संस्थान से सत्यापन कराया जाएगा। साथ ही आयुर्वेद विभाग में उसके पंजीकरण की भी जांच की जाएगी। उधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी संजय सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और अपनी स्तर से जांच में जुटी हुई है।
यह है मामला
मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के परासी नरहल गांव निवासी प्रदीप कुमार की 10 माह की बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए परतावल स्थित संजय सिंह के पास ले गए। आरोप है कि गलत उपचार के कारण बच्ची की हालत और गंभीर हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परतावल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल ने बताया कि संजय सिंह बीएएमएस डिग्री होने और विभाग में पंजीकरण कराने का दावा कर रहे हैं, जबकि उसने डीफार्मा का प्रशिक्षण इसी सीएचसी में लिया है। उनकी बीएएमएस डिग्री व पंजीकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed