सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The family performed the last rites of the loving couple

Maharajganj News: प्रेमी युगल का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The family performed the last rites of the loving couple
विज्ञापन
बुधवार को कंजड़ पुल के पास ट्रेन के आगे कूदकर दे दी थी जान
Trending Videos

अड्डा बाजार। कंजड़ पुल के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले प्रेमी युगल का शव पोस्टमार्टम के बाद लाया गया। बृहस्पतिवार की देर शाम को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। छात्रा के परिजन शव को घर नहीं लाए। बल्कि निकटवर्ती डंडा नदी के जोगियाबारी श्मशान घाट ले गए।
बुधवार को गोरखपुर-नौतनवां रेलखंड स्थित गेट संख्या 31 सी और 32 सी के बीच कंजड़ पुल के पास गोरखपुर की ओर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे एक साथ कूदकर छात्र-छात्रा ने जान दे दी थी। सूचना पर संपतिहा चौकी पुलिस, नौतनवा थानाध्यक्ष, सीओ फरेंदा मौके पर पहुंचे थे। देर शाम दोनों शव को एक ही वाहन से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के दौरान संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि छात्र-छात्रा एक ही कॉलेज के विद्यार्थी थे। कुछ ही महीने पूर्व युवक किसी शहर में कमाने गया था। 30 मार्च को लौटा था।
लोको पायलट ने लगाया था इमरजेंसी ब्रेक
इंटरसिटी ट्रेन के लोको पायलट एसके चौरसिया ने दूरभाष से पुलिस की पूछताछ में बताया कि ग्राम महुआरी ढाला के आगे रेलवे ट्रैक के बगल में छात्र-छात्रा खड़े थे। जैसे ही ट्रेन नजदीक पहुंची अचानक दोनों एक साथ रेलवे ट्रैक पर आ गए। हार्न बजाते हुए इमरजेंसी ब्रेक भी लगाया लेकिन ट्रेन की स्पीड अधिक होने के कारण दोनों की मौत हो गई। इमरजेंसी ब्रेक लगाने के कारण ट्रेन की प्रेशर पाइप में भी समस्या आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed