सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The shadow of the father was lifted from the heads of two children

Maharajganj News: दो बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The shadow of the father was lifted from the heads of two children
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के तरकुलवां तिवारी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से भोला की मौत हो गई। भोला की मौत से दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं भोला की पत्नी सुमन का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि भोला की उम्र जब आठ वर्ष की थी तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। भोला के पिता रामबेलास करीब 30 साल पहले आजीविका के चक्कर में बाहर गए थे लेकिन आज तक उनका पता नहीं चल सका। भोला के दो छोटे-छोटे बेटे अश्मित (8) व राज (6) हैं। भोला की धर्मपुर चौराहे पर नाई की दुकान है। इसी से परिवार की आजीविका चलती थी। सुमन कोमा में है। इनका मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है। मां रंभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना से गांव में शोक की लहर है।
Trending Videos

इस संबंध में सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed