फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A pledge to take the messages of Saint Ravidas to the masses.

Mau News: संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Sat, 08 Aug 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
A pledge to take the messages of Saint Ravidas to the masses.
समरसता संकल्प कलश वंदन यात्रा में 200 बाइक सवारों के साथ निकली यात्रा
करहां। संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल करहां की ओर से शुक्रवार को समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में करीब 200 बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यात्रा सुरहुरपुर से शुरू होकर करहां स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना वर्तमान समय की आवश्यकता है। सामाजिक समरसता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। संत रविदास के विचार समाज को समानता और भाईचारे का संदेश देते हैं। ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास ने मानवता, समानता और सामाजिक सौहार्द का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है।
विज्ञापन

इस दौरान पूनम सरोज, इंद्रदेव भारती, रामसरन चौहान, छोटू प्रसाद, आशीष चौधरी, अबुल फैज खां, सुधीर सोनकर, त्रिभुवन प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed