फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Allegation of beating a pregnant woman and driving her out of the house over two lakh rupees.

Mau News: दो लाख रुपये के लिए गर्भवती को पीटकर घर से निकालने का आरोप

Sat, 08 Aug 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Allegation of beating a pregnant woman and driving her out of the house over two lakh rupees.
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी सिमरन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति पंकज सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे। 18 जुलाई को गर्भवती अवस्था में उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने और मायके छोड़कर चले जाने का आरोप है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार सिमरन सिंह की शादी एक दिसंबर 2025 को गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी पंकज सिंह के साथ हुई थी। विवाह में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार 80 हजार रुपये नकद, वाहन के लिए 50 हजार रुपये और अन्य सामान उपहार में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल में रहने वाली ननद प्रिया सिंह व तृप्ति सिंह कम दहेज लाने का ताना देने लगीं। इसके बाद दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सिमरन के साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाने लगा।

विवाहिता का आरोप है कि 18 जुलाई को गर्भवती होने के बावजूद तीनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पति और ननद उसे जबरन मायके रतनपुरा छोड़कर चले गए। थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed