सब्सक्राइब करें

यूपी: लड़कियां सप्लाई करता था आफताब, पूछताछ में खुला ऐसा राज, अफसर भी हैरान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Jan 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
UP Crime News in Hindi: Police has arrested a accused Aaftaab and busted a gang
आरोपी आफताब गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद की पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो एक समुदाय के लोगों को लड़की सप्लाई करता था। आरोपी आफताब ने पूछताछ में और भी कई बड़े राज खोले, जिन्हें जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

Trending Videos
UP Crime News in Hindi: Police has arrested a accused Aaftaab and busted a gang
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

आफताब की सच्चाई
पुलिस का दावा, बलरामपुर निवासी आफताब ने गिरोह बना रखा है। वह दूसरे वर्ग की लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर अगवा करता है और फिर धर्मांतरण करा देता है। यह गिरोह बलरामपुर, बस्ती समेत कई जिलों में धंधा कर रहा है। जिससे लड़कियां असुरक्षित हैं। अब इस धंधे में पैर पसारने के लिए आरोपी आफताब लड़कियों को मेरठ में भी ला रहा था।

बताया गया कि आफताब हिंदू लड़कियों को अगवा करके बंधक बनाने और फिर उनका धर्मांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आफताब लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात भी करता था। बस्ती जिले की दो लड़कियों (15 व 22 उम्र) को बलरामपुर जिले निवासी आफताब अगवा कर ले आया। दोनों लड़कियों को आरोपी ने मवाना कस्बे में किराए का मकान लेकर बंधक बनाकर रखा हुआ था। बताया गया है कि आफताब ने दोनों लड़कियों का धर्मांतरण कराया और अब उनको एक समुदाय के युवकों को बेचने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News in Hindi: Police has arrested a accused Aaftaab and busted a gang
आरोपी आफताब गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

खुला एक और राज
मेरठ से पहले आरोपी आफताब ने दोनों लड़कियों को मथुरा में भी बंधक बनाकर रखा था। आरोप है कि आफताब ने इन लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात भी की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया और आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नौकरी दिलाने के नाम पर हिंदू लड़कियों को अगवा करता था और फिर उनका धर्मांतरण करा कर बेच देता था। पुलिस ने लड़कियों की जानकारी संबंधित जनपद बस्ती से पता कराई है। जहां पर अपहरण का मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें: पत्नी पर था शक, पहले रची खौफनाक साजिश, फिर सास-ससुर को दी ऐसी मौत, कांप उठे लोग, तस्वीरें

UP Crime News in Hindi: Police has arrested a accused Aaftaab and busted a gang
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

निशाने पर थीं नाबालिग 
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उनके टारगेट पर नाबालिग लड़कियां रहती थीं। नौकरी पाने की चाहत में वह जल्द ही इस गिरोह के जाल में फंस जाती थीं। इस गिरोह में दूसरे समुदाय के कई युवक काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि आफताब व उसके साथियों ने दूसरे वर्ग की कई लड़कियां अगवा कर उनका धर्मांतरण कराकर दूसरे समुदाय के युवकों को बेच दी है। 

विज्ञापन
UP Crime News in Hindi: Police has arrested a accused Aaftaab and busted a gang
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला

कई जिलों में चल रहा यह धंधा 
लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे दुष्कर्म भी किया जाता था। यह धंधा कई जिलों में चल रहा था। मेरठ पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर घेराबंदी कर एक आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर लिया। इसके अन्य साथियों की भी पुलिस तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह की दो दर्जन से ज्यादा दूसरे वर्ग की लड़कियां शिकार हो चुकी हैं। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed