{"_id":"69ea2e881452669ea10ae71a","slug":"in-a-dispute-over-paying-for-patties-the-shopkeeper-was-shot-with-a-pistol-meerut-news-c-72-1-mct1011-152243-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पेटीज के पैसे देने के विवाद में दुकानदार को पिस्टल से मारी गली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पेटीज के पैसे देने के विवाद में दुकानदार को पिस्टल से मारी गली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी
- नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर एफ-ब्लॉक में हुई वारदात से लोग दहशत में आए
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के एफ- ब्लॉक में पेटीज के पैसों के विवाद में शराब के नशे में धुत दो आरोपियों ने न्यू डिलीशियस बेकर्स की दुकान के मालिक राहुल को पिस्टल से गोली मार दी। पेट में गोली लगने से दुकानदार गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालात स्थिर बनी हुई है। पॉश इलाके में हुई वारदात से स्थानीय नागरिक दहशत में है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
शास्त्री नगर सेक्टर-नौ निवासी राहुल की एफ-ब्लॉक में डिलीशियस बेकर्स के नाम से दुकान है। राहुल ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम लगभग पांच बजे वह दुकान पर मौजूद था। इसी बीच कार सवार दो युवक पेटीज खाने के लिए पहुंचे। पेटीज खाने के बाद उन्होंने कम पैसे दिए। पीड़ित ने युवकों से ज्यादा पैसे होने की बात बताई। इसी बात को लेकर युवकों की उससे कहासुनी हो गई। आरोपियों ने दुकानदार के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि दोनों युवक कार के पास पहुंचे और वहां से फिर से दुकान पर आए और दुकानदार राहुल को पिस्टल से गोली मार दी। पेट में गोली लगने से राहुल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। इसी बीच आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद कार में सवार होकर भाग गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पीड़ित के अनुसार आरोपियों नशे की हालात में थे। परिजनों ने राहुल को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया। उधर, वारदार के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वारदात से लोगों में दहशत व्याप्त है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X