{"_id":"69ef4ed2fdd81bffae0bbcf6","slug":"wasi-murder-case-bullets-in-hip-and-stomach-took-life-two-arrested-sports-rivalry-took-a-bloody-turn-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वसी हत्याकांड: कूल्हे और पेट में लगी गोलियों ने ले ली जान, तीन गिरफ्तार; खेल-खेल में रंजिश ने ले लिया खूनी रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसी हत्याकांड: कूल्हे और पेट में लगी गोलियों ने ले ली जान, तीन गिरफ्तार; खेल-खेल में रंजिश ने ले लिया खूनी रूप
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: मेरठ के लोईया गांव में क्रिकेट मैच से शुरू हुए विवाद में वसी की हत्या कर दी गई। इससे पहले भी दोनों पक्षों फायरिंग हुई थी। वसी के परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस सख्त कार्रवाई करती तो वसी की जान बचाई जा सकती थी।
वसी की फाइल फोटो और गिरफ्तार दो हत्यारोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लोईया गांव में शामिक और वसी के परिवार में चल रही रंजिश ने आखिरकार वसी की जान ले ली। शनिवार को हुई फायरिंग में घायल वसी अहमद की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। एक माह पहले विवाद हुआ था, जो धीरे-धीरे खूनी रंजिश में बदल गया। उस समय भी दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यदि पुलिस उस समय ही मामले को गंभीरता से लेकर प्रभावी कार्रवाई करती, तो शनिवार की घटना टाली जा सकती थी।
Trending Videos
शनिवार को वसी अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान शामिक, आमिर मौके पर पहुंचे और कहासुनी के बाद उस पर फायरिंग कर दी। वसी के पेट और कूल्हे में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत मोदीपुरम के निजी अस्पताल ले गए, जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में एक और नाम आमिर का भी सामने आ रहा है, जिस पर पहले से विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गौकशी, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आमिर वर्तमान में देहरादून में रह रहा था और शनिवार को किसी मामले में तारीख पर आया हुआ था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद फायरिंग की घटना हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
वहीं, वसी के परिजनों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि गांव में पहुंचकर उन्होंने जांच की। दोनों पक्षों में काफी दिनों से रंजिश का मामला सामने आया है। इसके अलावा भी कई मामले रंजिश के सामने आए हैं, जिनको लेकर जल्द थाने पर मेला लगाया जाएगा, ताकि ऐसे मामलों पर नजर रखी जा सके।
27 मार्च को मोबिन और 28 में शामिक ने कराई थी प्राथमिकी दर्ज
लोईया गांव में शामिक और वसी के परिवार में कुछ माह पहले क्रिकेट खेलने को लेकर जो विवाद उपजा, वह खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया गया है कि वसी के बेटे और शामिक के भतीजे में विवाद हुआ था, जो दोनों के परिवार में रंजिश का कारण बना। 26 मार्च की रात को वसी के ही परिवार के मोबिन ने शामिक पक्ष पर फायरिंग, मारपीट का आरोप लगाया था।
मोबिन की तहरीर पर पुलिस ने आमिर, शामिक, गुलजार, शजर, शान मोहम्मद, जावेद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके अगले दिन 28 मार्च को शामिक ने सबाब रिजवी, साहिल, सारिब, सजाहत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस यदि पहले से ही दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता करती या ठोस कार्रवाई करती तो वसी की जान बच सकती थी।

ईद पर आया था घर, विवाद में गंवानी पड़ी जान
परिजनों के मुताबिक वसी मेरठ में कपड़े बेचने का काम करता था, साथ ही खेती भी करता था। कुछ माह पहले वह असम में रहकर कपड़े का कार्य करने लगा था। ईद होने के चलते वह घर लौटा था और जल्द फिर असम जाने की तैयारी में था। लेकिन, यहां वह शामिक के परिवार से हुए विवाद में घिरकर रह गया। वसी तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो बेटे दस साल का अरहम, 14 साल का अहमद, बेटी 20 साल की इला और 17 साल की फबीहा है। वसी के पिता स्व. शमीम गांव के प्रधान रह चुके हैं।

दो हत्यारोपी और जेल भेजे
लोईया गांव में वसी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि 25 अप्रैल 2026 को गांव निवासी वसी को आमिर, शामिक, मईन आदि ने गोली मार दी थी। वसी को दो गोली लगी थीं। वसी के भाई शमी की तहरीर पर आमिर, शामिक, शजर, मईन, अदनान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवार को उपचार के दौरान वसी की मौत हो गई। शनिवार रात में ही पुलिस ने आरोपी आमिर को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया था, जबकि शामिक, मईन को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

कमेंट
कमेंट X