{"_id":"6173ffcc190749724b18bf0c","slug":"karvachauth-2021-meerut-women-bought-makeup-for-late-night-sales-increased-compared-to-last-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ 2021: बनारसी साड़ी का चला जादू, पिछले साल के मुकाबले बढ़ी सेल, सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार की जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ 2021: बनारसी साड़ी का चला जादू, पिछले साल के मुकाबले बढ़ी सेल, सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार की जमकर की खरीदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 23 Oct 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार
कोविड के चलते डेढ़ वर्ष मार्केट काफी डाउन रहा। अब बाजार में तेजी आई है। इस बार रिकॉर्ड कारोबार हुुआ है। महिलाओं ने शनिवार को देर शाम तक खरीदारी की। वहीं ब्यूटी पार्लरों में काफी भीड़ रही।

करवाचौथ की खरीदारी
- फोटो : अमर उजाला

Trending Videos
विस्तार
महिलाएं करवाचौथ की खरीदारी में लगी हुई हैं। इस बार बनारसी सिल्क साड़ी की सबसे अधिक मांग है। साड़ियों के साथ लहंगे की भी खरीदारी की जा रही है। सिल्क साड़ी जयपुर, सूरत, बंगलूरू, बनारस, कोलकाता से मंगवाई गई हैं। स्टोन वर्क और रेशम की कढ़ाई वाली साड़ियों की भी खरीदारी की जा रही है। महिलाएं लाल, हरे और गुलाबी रंग की साड़ियां अधिक पसंद कर रही हैं। टीवी सीरियल, अभिनेत्री के द्वारा प्रस्तुत किए गए लुक का भी खासा क्रेज है।
विज्ञापन
Trending Videos
सिल्क बनारसी की मांग
सिल्क, बनारसी, कांजीवरम का कलेक्शन महिलाओं को पसंद आया है। 2 से 10 हजार तक की रेंज में साड़ियां अधिक खरीदी जा रही हैं। लाल और गुलाबी रंग पसंद किया जा रहा है। - बाल किशन राय, साड़ी व्यापारी, बुढ़ाना गेट
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल के मुकाबले बढ़ी सेल
कोविड के चलते डेढ़ वर्ष मार्केट काफी डाउन रहा। अब बाजार में तेजी आई है। इस बार रिकॉर्ड कारोबार हुुआ है। हफ्ते भर पूर्व से खरीदारी आरंभ हो गई थी। करवाचौथ से एक दिन पूर्व तक खरीदारी होगी। - अंकुर गोयल, खंदक बाजार
लहंगे भी खरीद रहीं महिलाएं
करवाचौथ पर हैवी लुक पार्टी वेयर सूट और लहंगे की भी खरीदारी की है। बाजार में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पंच महोत्सव की भी खरीदारी कर ली है। भाईदूज, दीपावली, अहोई और करवाचौथ महिलाओं के प्रमुख पर्व हैं। - अमित बंसल, आबूलेन व्यापारी
पूजन के लिए आई डिजाइदार थाली
करवाचौथ पर थाली और करवा का महत्वपूर्ण स्थान है। सास अपनी बहू को थाली में सरगी देती है तो वहीं बहू पूजा के बाद सास के लिए बायना निकालती है। इस बार बाजार में कलरफुल थाली उपलब्ध हैं। यह थाली स्टील की थाली से अलग है। देखने में बहुत ही खूबसूरत नजर आती है। इसकी कीमत 300 रुपये से 800 रुपये तक हैं। मिट्टी के करवे को आकर्षक स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। इसमें गोटे और मोती से सजावट की गई है।
बाजार में बिकी बिछिया और पायल
करवाचौथ पर बिछिया बदलने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसे मेें चांदी की बिछिया हर कोई खरीदता है। ज्यादातर सास अपनी बहू को बिछिया देती हैं। 250 से 500 रुपये तक चांदी की अच्छी बिछिया बाजार में उपलब्ध हैं। शुक्रवार को भी बाजार में बिछिया की खरीदारी की गई।
ब्यूटी पार्लर दे रहे संपूर्ण पैकेज
पार्लर में महिलाओं को 3400 से 5 हजार में ब्राइडल पैकेज दिए जा रहे हैं। घर पर भी सर्विस उपलब्ध है। इसमें हेया स्पा, पेडीक्योर, थ्रेडिंग, बैक्सिंग, बैक मसाज, ब्लीच, फैशियल, वैक्सिंग के साथ मेहंदी दी जा रही है। ब्यूटी पार्लर संचालक विजय कुमार ने बताया कि चार दिन से बुकिंग फुल चल रही है।

कास्मेटिक्स के बाजार की चांदी
बाजार में बिंदी, मेहंदी, सिंदूर, काजल, नेल पेंट, फेस क्रीम आदि की खूब खरीदारी हुई। सदर कास्मेटिक्स व्यापारी आकाश ने बताया कि पूर्व के वर्षों के मुुकाबले इस वर्ष महिलाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह है। महिलाओं ने कास्मेटिक्स हर तरह की चीजों की खरीदारी की है।
महंगा हो गया गजरा
करवाचौथ पर महिलाएं मोंगरे, गुलाब और चमेली का गजरा लगाती हैं। 30 रुपये की माला का रेट 50 रुपये तक पहुंच गया है। गुलाब की कली 30 रुपये में मिल रही है।
मीना बाजार में खनक रही स्टाइलिश चूड़ियां
करवाचौथ और पंच महोत्सव के नजदीक आते ही मीना बाजार में भी अलग ही चमक दिख रही है। शुक्रवार देर रात तक चूड़ियों की खरीदारी हुई। घंटाघर चूड़ी व्यापारी फैज ने बताया प्लेन चूड़ी के साथ कूंदन, रेशम की चूड़ियां खासी पसंद की जा रही हैं।
मेहंदी की दुकानों पर लगी भीड़
शुक्रवार देर रात तक बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगवाई। रविवार को करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। पर्व से एक दिन पहले मेहंदी वालों के पास तीन से चार घंटे की वेटिंग रहती है। ऐसे में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सदर और आबूलेन के पार्लर में पहुंचकर मेहंदी लगवाई।