खेल-खेल में गई जान: चकनाचूर होकर जांघ में घुसा शीशा, आठ वर्षीय मासूम की दर्दनाक माैत
शामली के कैराना में बहनों के साथ अपने घर में खेल रहे आठ वर्षीय मासूम बालक की खेल के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। यमुना तट पर बालक के शव को अंतिम संस्कार कर दिया।
गुरुवार रात करीब आठ बजे मोहल्ला शीतला माता निवासी विशाल वर्मा का आठ वर्षीय पुत्र लखन अपनी बहनों के साथ अपने घर पर खेल रहा था। खेल के दौरान लखन एक कमरे में बंद हो जाता है। वहीं कमरे के एक गेट में शीशा लगा हुआ था। लखन ने खेल खेल में शीशे में पैर मार दिया।
लखन यह कह कर कि मैं गेट तोड़ कर बाहर आ जाऊंगा और लखन ने शीशे के गेट मे जोर से लात मार दी। इससे शीशा चकनाचूर होकर लखन की जांघ में घुस गया और वह लहूलूहान हो गया। बालक को बुरी तरह घायल देखकर बहनों ने शोर मचा दिया।
परिजन बालक को पहले शामली प्राइवेट सर्जन के यहा ले गये लेकिन गंभीर हालत के चलते डाक्टरो ने मेरठ रेफर कर लिया। मरेठ हास्पिटल में डाक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल में यमुना तट पर बालक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक दो भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था। वहीं पूर्व सराफा यूनियन अध्यक्ष स्व रमेश चन्द वर्मा के पाैत्र की असमय मौत के शोक में सराफा बाजार बंद रहा।