फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेक इन इंडिया ने दिया मिट्टी वाले हाथों को सहारा, फिर से बढ़ी दीयों की मांग 

Mon, 05 Nov 2018 05:22 PM IST
अंकित सैनी, न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शामली
अंकित सैनी, न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शामली Updated Mon, 05 Nov 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
Make in India project supported the soil potetry makersin meerut clay lamps in demand for deepawali
shamli news
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद देश में शुरू हुए 'मेक इन इंडिया' अभियान का असर दीपावली पर भी साफ दिखाई देने लगा है। यहीं वजह है कि 50 फीसद तक घट चुके दीपावली पर मिट्टी के दीये और अन्य सामग्री के कारोबार ने इस साल काफी उछाल मारा है। शामली में मिट्टी की सामग्री के कारोबार में काफी तेजी आई है। 
Make in India project supported the soil potetry makersin meerut clay lamps in demand for deepawali
मेरठ न्यूज
दरअसल, भारतीय परंपरा के अनुसार दीपावली के मौके पर घरों को मिट्टी के दीयों से रोशन किया जाता था। मगर, समय के साथ दौर बदला और मिट्टी के दीयो़ं  की जगह चाइनीज लाइट और लैंप्स ने ले ली। इस कारण धीरे-धीरे मिट्टी के दीये बाजार से खत्म होते गए और पिछले सालों में यह काम 50 फीसद तक कम हो गया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेक इन इंडिया का नारा दिया तो बेरोजगार हो चुके इन लोगों की न सिर्फ उम्मीद जगी, बल्कि कारोबार ने भी उड़ान ले ली। इस पेशे से जुडे़े लोगों की आय दोगुनी हो रही है। 
 

ये बोले कारीगर

Make in India project supported the soil potetry makersin meerut clay lamps in demand for deepawali
मेरठ न्यूज
'मेक इन इंडिया' के नारे से निश्चित रूप से हमारे कारोबार में वृद्धि हुई है। पिछले सालों में इस सीजन हमारी आमदनी 20 से 25 हजार के लगभग होती है, लेकिन उम्मीद है कि इस बार यह आंकड़ा बढ़ेगा। - कृष्णपाल।
पिछले सालों में स्थिति ये आ गई थी कि हमें मजबूरी में दूसरा कारोबार देखना पड़ गया था। मगर, इस साल माल की मांग काफी अधिक आने से हम लोगों को फिर से उम्मीद जगी है। -देशपाल।
वैसे तो सरकार के मेक इन इंडिया अभियान से हम लोगों को काफी फायदा हुआ है। यदि सरकार कुम्हारों के लिए संसाधनों का आसानी से उपलब्ध कराने की ओर भी एक कदम बढ़ा दे तो हमारी स्थिति और बेहतर हो जाएगी।- गोपाल।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य उत्पादों की ओर भी बढ़ा रुझान 

Make in India project supported the soil potetry makersin meerut clay lamps in demand for deepawali
मेरठ न्यूज
अच्छी बात ये है कि मेक इंडिया की अपील के बाद सिर्फ दीपावली पर मिट्टी के दीयों की ही डिमांड में वृद्धि नहीं हुई, बल्कि अन्य उत्पादों जैसे मिट्टी से बने बर्तन, कुल्हड़, गिलास, झालरें आदि सामान के प्रति भी लोगों का खासा रुझान बना है। इससे एक बार फिर मिट्टी का कारोबार रंग पकड़ता हुआ नजर आ रहा है।  

 
विज्ञापन
Make in India project supported the soil potetry makersin meerut clay lamps in demand for deepawali
मेरठ न्यूज

बाजार में ये हैं मिट्टी के आइटम
सामग्री    दाम 
छोटे दीये    30 रुपये के 100 
बडे़ दीये    दो रुपये 
गुल्लक    दस रुपये 
पूजा की थाली    25 रुपये 
मिट्टी का मंदिर    50 रुपये 
मूर्तियां    50 से 250 रुपये 
विंडचैन 100 रुपये 
गिलास-20 रूपये 
मिटटी के खिलौने-50 रूपये

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed