सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The killer came out of jail on bail after 11 years, threw acid on sister-in-law and two nieces

Meerut: 11 साल बाद जेल से जमानत पर बाहर आया हत्यारा, भाभी और दो भतीजियों पर फेंका तेजाब, जानें क्यों की वारदात

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 10 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

खरखौदा के सेतकुआं गांव का अजय गांव के ही देवी सहाय की हत्या के मामले में सजा काट रहा है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। मामूली कहासुनी होने पर उसने अपनी भाभी और दो भतीजी को तेजाब डालकर झुलसा दिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

Meerut: The killer came out of jail on bail after 11 years, threw acid on sister-in-law and two nieces
तेजाब डालने का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

11 साल तक जेल की सलाखों के पीछे रहने के बाद जमानत पर घर लौटे युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। मामूली कहासुनी के बाद उसने पहले अपनी भाभी पर तेजाब फेंकने की कोशिश की, लेकिन बीच-बचाव करने आईं उसकी दूसरी भाभी और दो भतीजियों पर तेजाब गिर गया। इस दर्दनाक घटना में तीनों गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी तलाश जारी है।
Trending Videos

 

यह मामला खरखौदा के सेत कुआं गांव का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय पुत्र सतवीर का दो दिन पहले अपने ही भाई छोटे से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मंगलवार को जब अजय तेजाब की एक बोतल लेकर घर पहुंचा, तो उसने सीधे अपने भाई की पत्नी बबली पर तेजाब डालने का प्रयास किया। हालांकि, बबली को बचाने आई उसकी देवरानी काजल (सुशील की पत्नी), डेढ़ वर्षीय भतीजी दिव्यांशी (काजल की बेटी) और दो वर्षीय भतीजी वंशिका (बबली की बेटी) पर जा गिरा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजाब के छींटे पड़ते ही तीनों चीख पड़ीं और बुरी तरह झुलस गईं। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान अजय भी तेजाब की चपेट में आकर झुलस गया था। घटना के बाद आरोपी अजय अपनी जली हुई कमीज मौके पर ही फेंककर अर्धनग्न अवस्था में फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बबली की शिकायत पर पुलिस ने अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 

हत्या के आरोप में जेल काट चुका है आरोपी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी अजय हत्या के आरोप में जेल गया था। करीब 11 साल पहले अजय गांव में ही हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता था। उस दौरान दुकान पर हुए एक झगड़े में बीच-बचाव करने आए गांव के 65 वर्षीय देवी सहाय को उसने कैंची से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इससे पहले भी अजय ने गांव के ही कलवा और गौरव पर कैंची से हमला किया था। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी अत्यधिक नशा करता है, जो उसकी इस दरिंदगी का एक प्रमुख कारण हो सकता है।
 

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। 

ये भी देखें...
Israel-Iran War: गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित, मेरठ, बिजनौर, शामली, बागपत और सहारनपुर में परेशानी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed