सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   new BJP state president attacked opposition parties In Meerut Pankaj Chaudhary takes a dig at Akhilesh Yadav

UP: 'बिहार का हाल देख यूपी में जातिवादी राजनीति करने वाले दल बेचैन..', पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर भी कसा तंज

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Dec 2025 12:00 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी के दौरे पर मेरठ पहुंचे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार का हाल देख यूपी में जातिवादी राजनीति करने वाले दल बेचैन हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर भी तंज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी बड़ा है।

विज्ञापन
new BJP state president attacked opposition parties In Meerut Pankaj Chaudhary takes a dig at Akhilesh Yadav
मेरठ में प्रदेश के नए 'चौधरी' - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मेरठ में ताजपोशी के बाद पहली बार पश्चिमी यूपी के दौरे पर मेरठ पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि यूपी विपक्ष विहीन हो गया है। बिहार में पतन के बाद जातिवादी राजनीति करने वाली पार्टियां सकते में हैं। 
Trending Videos


सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज किया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा होता है। कहा कि बैट का निर्यात करने वाली मेरठ की धरती से ही 2027 के विधानसभा चुनाव की क्रांति होगी और भाजपा को तीसरी बार फिर प्रचंड बहुमत मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच-58 कंकरखेड़ा बाईपास स्थित ईवाया रिसॉर्ट्स में संगठनात्मक बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पूरा जोर कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने पर रहा। सपा मुखिया अखिलेश यादव को उन्होंने घेरने की कोशिश की। 
 

उनका कहना था कि सपा अध्यक्ष अखिलेश कहते हैं कि भाजपा में सात बार के सांसद प्रदेश अध्यक्ष, तो चार बार के विधायक को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उनको मैं बताना चाहता हूं कि सिर्फ भाजपा ही इकलौती ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता को सीधे प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है। लेकिन सपा, कांग्रेस, बसपा, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके जैसी पार्टियों में प्रदेश या राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए कार्यकर्ताओं को पुनर्जन्म लेना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में संसद सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए मैं आतुर रहा। बीच में समय निकाल कर कार्यकर्ताओं से मिला। मंडल अध्यक्ष व बूथ कार्यकर्ताओं के बल पर ही मैं सातवीं बार सांसद बना। पार्टी की ओर से दिए गए दायित्व को मैंने हमेशा पूरा करने का प्रयास किया है। 
 

'कार्यकर्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा'
मैं वचन देता हूं कि किसी भी परिस्थिति में कार्यकर्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह मिल रहा है। पद कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। मैं केंद्र में मंत्री बनने के लिए भी कहीं नहीं गया और प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए भी कहीं पर नहीं गया। काम को देखकर पार्टी ने जिम्मेदारी दी है। पार्टी जो भी काम सौंपे, उस दायित्व को निभाएं। पार्टी स्वयं आपकी चिंता करेगी।

यूपी से होकर जाता है दिल्ली का रास्ता
पंकज चौधरी ने कहा कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है। कोई शिकायत होने पर कार्यकर्ता मुझ तक अपनी बात पहुंचाए। कार्यकर्ताओं के बल ही 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। मेरठ से ही चुनावी जीत की क्रांति होगी। क्रिकेट का बैट भी मेरठ निर्यात करता है।

पश्चिम क्षेत्र के जिलों से बड़ा निर्यात हो रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं धरातल तक जाकर काम कर रही है। 28 देशों ने अपने राष्ट्रीय सम्मान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया है। कोरोना काल में भी भारत ने कई देशों को वैक्सीन दी। भारत की अर्थव्यवस्था चौथे स्थान तक पहुंच गई है। 2027 में तीसरे और 2047 में विकसित देश बन जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की दशा बदल दी है। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय पर भी प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक ली।

अटल जन्म शताब्दी व एसआईआर में जुटे कार्यकर्ता
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को दो काम करने हैं। अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और एसआईआर के बाद होने वाले कार्यों को टीम बनाकर पूरा कराना है। एक-एक बूथ पर जाकर काम करेंगे तो जीत हमारी होगी। एसआईआर महत्वपूर्ण हैं, हमारे समर्थक का नाम वोटर किस्त में नहीं रहेगा तो हमारे लिए दिक्कत होगी।
 

एसआईआर को लेकर विपक्ष का प्रलाप छलावा
पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष का प्रलाप छलावा है। बताया कि मैंने अपने संगठनात्मक अभियान की शुरूआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से की है। बिहार में जातिवादी राजनीति करने वाली पार्टियों का पतन होने से विपक्ष सकते में आ गया है। चुनाव खत्म होते ही दिल्ली के एक नेता विदेश चले जाते हैं। प्रदेश के नेता जनता के बीच नहीं जाते हैं।

बुलडोजर पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष का एनएच-58 बाईपास पर कई स्थानों पर स्वागत किया गया। कंकरखेड़ा में कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो के पूर्व महानगर महामंत्री नीरज मित्तल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के बाद बुलडोजर पर चढ़कर फूलों की वर्षा की। इस अवसर पर पंडित संजय त्रिपाठी, राजेश खन्ना, जॉनी मित्तल, विभोर चौधरी, गणेश अग्रवाल, पार्षद बबिता खन्ना, पार्षद किशन वैद्य, हेतराम शाक्य, ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने अलग ढंग से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। दो जेसीबी मशीन के जरिए स्वागत की माला आई। युवा भाजपा नेता हसीन यासीन ने कहा कि पहली बार आए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत ऐतिहासिक रहा। भोला व नंगलाताशी में कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्षद सीमा प्रजापति, सतीश प्रजापति, आशुतोष मलिक, आशीष प्रजापति, शुभम मलिक, डॉ. रोहित दक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed