{"_id":"69520d691c8b2494aa0dcbc9","slug":"man-murdered-his-brother-in-law-angered-by-his-daughters-dancing-at-birthday-celebration-in-meerut-2025-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जन्मदिन पार्टी... डांस और कत्ल, जीजा ने इस कारण साले को मार डाला; पढ़ें बर्थ-डे पार्टी में क्यों हुआ कत्ल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जन्मदिन पार्टी... डांस और कत्ल, जीजा ने इस कारण साले को मार डाला; पढ़ें बर्थ-डे पार्टी में क्यों हुआ कत्ल?
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:58 AM IST
सार
यूपी के मेरठ में जीजा ने साले का कत्ल कर दिया। गुलफ्शा के जन्मदिन पर सभी परिजन और रिश्तेदार आए थे। जन्मदिन की खुशियां मनाई जा रही थीं। मगर उसके मामा यूनुस की हत्या होने और भाई नौशाद को भी चाकू मारने से मातम पसर गया।
विज्ञापन
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की गुलमर्ग कॉलोनी में रविवार देर रात जन्मदिन समारोह में दो बेटियों के डांस करने से नाराज लिसाड़ी गांव की गुर्जर चौक कॉलोनी निवासी यूनुस (36) की उसके बहनोई सलीम ने सीने में चाकू से कई वारकर हत्या कर दी।
बीच बचाव करने आए मृतक के भांजे नौशाद (22) को भी हत्यारोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक, सलीम के साढू गुर्जर चौक कॉलोनी निवासी चांद की बेटी गुलफ्शा (30) का रविवार को जन्मदिन था।
उसके घर पर ही जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया था। सलीम भी अपनी पत्नी नरगिस और दो बेटियों के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया था। वहां पर उसका साला यूनुस भी बच्चों के साथ आया था। जन्मदिन पार्टी में सभी परिजन और रिश्तेदार जमकर डांस कर रहे थे।
Trending Videos

अच्छा नहीं लगा लड़कियों का डांस करना
सलीम को लड़कियों का डांस करना अच्छा नहीं लगा। वह बीच में ही अपनी बेटियों को लेकर गुलमर्ग कॉलोनी अपने घर आ गया। रात करीब साढ़े दस बजे उसकी पत्नी नरगिस जब घर आई तो सलीम ने उसके साथ मारपीट करने शुरू कर दी। इसकी जानकारी नरगिस ने अपने भाई यूनुस को फोन पर दी। इसके बाद यूनुस अपने भांजे नौशाद पुत्र चांद को साथ लेकर सलीम के घर पहुंचा।

एसपी सिटी ने बताया कि यहां पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसी दौरान सलीम ने चाकू उठाकर यूनुस के सीने में घोंप दिया। इसका विरोध करने पर उसने नौशाद की पीठ में भी चाकू मारकर उसे घायल कर दिया।
जानकारी मिलने पर सभी परिजन वहां आ गए। गंभीर रूप से घायल यूनुस और नौशाद को प्यारेलाल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान यूनुस की मौत हो गई। जिला अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस को इसकी जानकारी हुई।
लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर हत्यारोपी सलीम को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। नौशाद की हालत सही है। उसकी तहरीर पुलिस ने सलीम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं
गुलफ्शा के जन्मदिन पर सभी परिजन और रिश्तेदार आए थे। जन्मदिन की खुशियां मनाई जा रही थीं। मगर उसके मामा यूनुस की हत्या होने और भाई नौशाद को भी चाकू मारने से मातम पसर गया। सभी परिजन रोते बिलखते जिला चिकित्सालय पहुंचे।

मजदूरी करते हैं दोनों
हत्यारोपी बहनोई सलीम मजदूरी करता है। वह मूलरूप से हापुड़ जनपद के हापुड़ देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादपुर का निवासी है। कुछ साल से वह यहां परिवार समेत लिसाड़ी गांव की गुलमर्ग कॉलोनी में रह रहा है। कुछ दूर स्थित गांव में ही गुर्जर चौक कॉलोनी में यूनुस और चांद के परिवार रहते हैं। यूनुस भी मजदूरी करता था।