{"_id":"69d3c884a0e5dc246f0795b5","slug":"one-accused-arrested-for-vandalism-at-a-cemetery-in-poothi-meerut-news-c-73-1-mtd1002-106852-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पूठी में कब्रिस्तान में तोड़फोड़, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पूठी में कब्रिस्तान में तोड़फोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। गांव पूठी में स्थित कब्रिस्तान में रविवार रात शरारती तत्वों ने मेन गेट, आयतें लिखे शिलान्यास के पत्थर और पक्की कब्र को तोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर गांव के ही युवक को घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें युवक ने पूठी कब्रिस्तान और गांव अगवानपुर में ईदगाह में तोड़फोड करने की बात कबूली है। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर आरोपी 25 वर्षीय गौरव का चालान कर दिया है।
गांव पूठी निवासी मुतलिब मकसूद अहमद सहित अन्य ने बताया कि पूठी रेगूलेटर वाले मार्ग पर मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान वर्षों से हैं। कब्रिस्तान की चारदीवारी और एक बड़ा गेट लगा हुआ है। रविवार रात आरोपी यह तोड़फोड़ कर फरार हो गया था। जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सुदीश कुमार सिरोही फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद गांव के इस युवक पर शक गहराया। उसे घर से हिरासत में लेकर थाने लाया गया। सख्ती से पूछताछ की गई। इसके बाद उसने घटना को स्वीकार किया।
Trending Videos